फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में होगा लाभ

Tue, 15 Sep 2026 03:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 03:56 PM IST
सार

4 अक्तूबर को कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाले समय में विशेष लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
mangal chandrama yuti and make mahalakshmi rajyog these four zodiac sign will be career growth
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन और युति संबंध का विशेष महत्व होता है। समय-समय पर दो या दो से ज्यादा ग्रह आपस में युति करके कई तरह के ज्योतिषीय योगों का निर्माण करते हैं। ऐसा ही एक योग अक्तूबर माह में कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से बनेगा। पंचांग गणना के अनुसार, 4 अक्तूबर को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से मंगलदेव विराजमान हैं। इस तरह से कर्क राशि में मंगल- चंद्रमा की युति होगी जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह महालक्ष्मी राजयोग 6 अक्तूबर 2026 तक बनेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल साहस, भूमि, ऊर्जा, पराक्रम और रक्त आदि के कारक तत्व हैं, वहीं चंद्रमा मन, मानसिक स्थिति, भावनाओं और सुखों आदि के कारक ग्रह हैं। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग के निर्माण के कारण कुछ राशियों के करियर और आर्थिक मामलों में विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। 

mangal chandrama yuti and make mahalakshmi rajyog these four zodiac sign will be career growth
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए मंगल-चंद्रमा की युति करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ, अच्छा और मंगलकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। जो लोग व्यापार में हैं उनको नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोतों खुलने की अच्छी संभावना है। 
mangal chandrama yuti and make mahalakshmi rajyog these four zodiac sign will be career growth
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कर्क राशि में मंगल-चंद्रमा की युति बना महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर-कारोबार में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपका आर्थिक मामलों में कई तरह के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जल्दबाजी में आपको किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचना होगा। नई योजनाएं रंग लाएंगी। 

बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध बनाएंगे शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal chandrama yuti and make mahalakshmi rajyog these four zodiac sign will be career growth
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का असर
मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए करियर-कारोबार और धन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नई नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हैं उनको कोई अच्छी और बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आने वाले दिनों के लिहाज से अच्छी रहेगी। 

21 सितंबर तक इन तीन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, धन लाभ और मनचाही नौकरी के बनेंगे योग

विज्ञापन
mangal chandrama yuti and make mahalakshmi rajyog these four zodiac sign will be career growth
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
मंगल-चंद्रमा की युति कर्क राशि में बनने से वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपका व्यापार में लाभ के नए-नए अवसर सामने आ सकते हैं और आपका कहीं रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। 

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed