ज्योतिष में शनि की चाल का विशेष महत्व होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और ये एक मात्र ऐसे ग्रह हैं जिनकी साढ़ेसाती और ढैय्या लगी होती है। शनि करीब ढाई वर्षों में राशि बदलते हैं और समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव लंबे समय तक सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें शनि 27 जुलाई 2026 से वक्री हैं यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं, जिसके कारण कई राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलता है। शनि की वक्री चाल से कई राशि वालों को कामों में रुकावटें आने लगती है। परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तमाम कोशिशें करने के बाद भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी होते हैं जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने लगता है। अब शनि 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है।
शनि मार्गी 2026: कब से शनि चलेंगे सीधी चाल, शनि के मार्गी होने पर इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ के अच्छे मौके
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:39 PM IST
सार
ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व होता है। शनि एक राशि में करीब ढ़ाई वर्षों तक रहते हैं, इस दौरान समय-समय पर मार्गी और वक्री भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन