Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 08 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों में तरक्की होने से खुशी होगी। किसी को कोई बात आप बहुत ही सोच समझकर बोले। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर बोले। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको काम को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान के पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप कामों में व्यस्त रहने के कारण आराम के लिए समय कम निकालेंगे, जिससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी को लेकर बाहर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपके ऊपर पारिवारिक कामों का बोझ अधिक रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे अपना स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा।आपको अपने कामों में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।