फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2022 CCTV installed to monitor examination centers of high school and intermediate in agra

UP Board Exam 2022: नकल करने की सोचें भी नहीं, हाईस्कूल- इंटर के हर छात्र पर रहेगी तीसरी आंख की नजर  

Mon, 14 Mar 2022 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 08:51 AM IST
सार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम जीआईसी में बनाया गया है, जहां दो पाली में स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 CCTV installed to monitor examination centers of high school and intermediate in agra
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ-साथ नकलविहीन परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। नकल पर नकेल के लिए बोर्ड ने विशेष तैयारी की है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) शाहगंज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बना दिया गया है। यह 14 मार्च से शुरू हो जाएगा। जिले के सभी 180 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इससे जुड़ेंगे। करीब 120 केंद्र जोड़ भी लिए गए हैं। 

विज्ञापन

   
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से कंट्रोल रूम में स्टाफ की ड्यूटी दो पाली में लगा दी गई है। पहली पाली में कनिष्ठ सहायकों को लगाया गया है। इनकी ड्यूटी सुबह 06:30 से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली में छह कनिष्ठ सहायक लगाए गए हैं। इनकी ड्यूटी दोपहर 01:00 बजे से रात 08:00 बजे तक रहेगी। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में लगाए गए स्टाफ को सोमवार अपनी उपस्थिति परीक्षा प्रभारी अतुल कुमार को देनी है। कंट्रोल रूम का संचालन रविवार और अवकाश के दिनों में भी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने तक किसी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा। कंट्रोल रूम में तीन कंप्यूटर और तीन एलईडी लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने जीआईसी का निरीक्षण किया 

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। रविवार को कुछ प्रश्नपत्र भी आ गए। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने रविवार को जीआईसी का निरीक्षण किया। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की स्थिति देखी। प्रधानाचार्य को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस की मांग करने के लिए कहा। कॉपियों के वितरण की स्थिति देखी। स्टाफ से कहा कि परीक्षा केंद्रों को कॉपियां गिनवाकर ही दिया जाएं, जिससे बाद में वह कॉपी कम निकलने की शिकायत न कर सकें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार और जीआईसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed