फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   a man his wife's obscene photos and videos went viral in Bareilly

Bareilly News: पत्नी से इतनी रंजिश... पति ने कर दी हदें पार, अश्लील फोटो और वीडियो कर दिए वायरल

Tue, 13 Feb 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 11:13 AM IST
सार

बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इतना ही नहीं अपने साले को भी फोटो और वीडियो भेज दिए। 

विज्ञापन
a man his wife's obscene photos and videos went viral in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में पत्नी ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर पति के खिलाफ दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे बौखलाया पति पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने लगा। अब पीड़िताने एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बारादरी इलाके में रहने वाली महिला का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद दहेज की मांग करते हुए पति उसका उत्पीड़न करने लगा। उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने युवक के खिलाफ दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

पत्नी से ही मानने लगा रंजिश 
इससे बौखलाया युवक अपनी पत्नी से रंजिश मानने लगा। आरोप है कि उसने पत्नी के फोटो और वीडियो अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पत्नी ने उसकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो पति ने महिला के भाई को उसके अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। 

विवाहिता का आरोप है कि पति ने धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया और उसे पांच लाख रुपये की रंगदारी न दी तो वह इन फोटो व वीडियो को और वायरल कर देगा। महिला की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed