Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Madhya Pradesh's Key Role in Constitution Making, CM Mohan Yadav Highlights Its Historic Contributions

MP: संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का दबदबा! मोहन यादव बोले- भारत नाम रखने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक रहा योगदान

Thu, 26 Nov 2026 05:47 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Nov 2026 05:47 PM IST
सार

संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों ने देश का नाम भारत रखने की पैरवी से लेकर सुप्रीम कोर्ट की स्थापना का विचार रखने तक अहम योगदान दिया। संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेठ गोविंद दास, हरि विष्णु कामथ और डॉ. हरिसिंह गौर के योगदान को याद किया।
 

विज्ञापन
MP: Madhya Pradesh's Key Role in Constitution Making, CM Mohan Yadav Highlights Its Historic Contributions
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश का नाम इंडिया के स्थान पर भारत रखने की पैरवी से लेकर देश में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की मांग तक प्रदेश के प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई। संविधान दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि समानता और बंधुत्व भारतीय संविधान की मूल भावना हैं और संविधान दिवस हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सेठ गोविंद दास और हरि विष्णु कामथ का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान में देश का नाम भारत रखने की पैरवी की थी। वहीं, डॉ. हरिसिंह गौर ने वर्ष 1921 में देश में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना का विचार रखा था। उन्होंने संविधान के पहले पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले मध्यप्रदेश के चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के योगदान को भी याद किया। उनके पुत्र का इस अवसर पर सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर
विज्ञापन


आपातकाल में सीमित हुई अभिव्यक्ति की आजादी
डॉ. यादव ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदियां लगाई गईं। न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित करने के प्रयास भी हुए। उन्होंने 39वें और 42वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए तत्कालीन सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा

विधानसभा का यूट्यूब चैनल शुरू, संविधान गैलरी का उद्घाटन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ। विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन और विधानसभा के यूट्यूब चैनल का शुभारंभ भी किया गया। परिसर में संविधान सभा में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधित्व पर आधारित प्रदर्शनी और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की गैलरी का उद्घाटन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान अधिकारों के साथ नागरिकों को कर्तव्यों का भी बोध कराता है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संविधान की मूल भावना समान अधिकार और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed