Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Two Agriculture Clusters, Two Centres of Excellence; ₹643 Crore Approved for 223 Bridges

एमपी: प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर

Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री  मोहन यादव और उनकी टीम के साथ बैठक में मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की। प्रदेश को दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिलेंगे, वहीं 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
 

विज्ञापन
MP: Two Agriculture Clusters, Two Centres of Excellence; ₹643 Crore Approved for 223 Bridges
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति जताई है। प्रदेश में दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। करीब 600 करोड़ रुपये के सड़क संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को प्रदेश के विकास से जुड़े प्रस्ताव लेकर आने के लिए बधाई दी। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसे कृषि वैज्ञानिकों की टीम तैयार करेगी, ताकि प्रदेश की कृषि को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत प्रदेश में नर्सरी विकसित करने पर भी काम होगा। पीडीएमसी (प्रति बूंद अधिक फसल) योजना के तहत व्यापक सहायता देने पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढें- एमपी: मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल बोले-योजनाओं के प्रभावी नियोजन और क्रियान्वयन का आधार हैं जनगणना के आंकड़े
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश उल्लेखनीय काम कर रहा है। प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा हुई और इनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, बैठक में सड़कों, पुलों, मकानों, विभिन्न मिशनों और कृषि विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि लगभग 600 करोड़ रुपये के सड़क संबंधी प्रस्ताव भी सामने आए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रहलाद जी और एदल सिंह जी सहित पूरी टीम प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आई थी। बैठक उपयोगी और फलदायी रही। इससे मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed