Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP: Workshops in 3 Divisions Before Seva Doot Campaign; Workers to Review Booth Strength and Feedback

MP BJP: सेवा दूतों को मैदान में उतारने से पहले 3 संभागों में कार्यशालाएं, बूथों का फीडबैक भी लेंगे कार्यकर्ता

Thu, 26 Nov 2026 05:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भाजपा के सेवा दूत अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक दिसंबर से प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों के साथ बूथों की स्थिति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का फीडबैक भी जुटाएंगे।
 

विज्ञापन
MP BJP: Workshops in 3 Divisions Before Seva Doot Campaign; Workers to Review Booth Strength and Feedback
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भाजपा के सेवा दूत अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक दिसंबर से शुरू होने वाले इस अभियान से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां और काम करने का तरीका समझाने के लिए तीन संभागों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को भोपाल में पहली कार्यशाला संपन्न हुई। अब जबलपुर और इंदौर में अगले दो दिनों में कार्यशालाएं होंगी। इनमें सेवा दूतों और विधानसभा समन्वयकों को अभियान की कार्ययोजना और उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया जा रहा है। एक से 25 दिसंबर तक प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सेवा दूत सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समर्पित कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बड़ी भौगोलिक और ग्रामीण विधानसभा सीटों पर जरूरत के अनुसार दो कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन


सेवा कार्यों के साथ संगठन की स्थिति भी परखेंगे
सेवा दूत अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय जरूरतों के अनुसार सेवा गतिविधियां संचालित करेंगे। इसके साथ ही वे क्षेत्र के बूथों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की पहुंच और पार्टी की जमीनी स्थिति का फीडबैक भी जुटाएंगे। इस जानकारी के आधार पर संगठन की कमजोरियों को पहचानकर बूथों को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर

कार्यशालाओं में समझाई जा रही जिम्मेदारी
खंडेलवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियां संचालित करना नहीं है, बल्कि सेवा, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को एक साथ आगे बढ़ाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए संभागीय कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों और कार्ययोजना के बारे में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि एक दिसंबर से अभियान शुरू होने पर सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा दूत पूरी सक्रियता के साथ काम करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed