Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Fake IAS Impersonator Faces Fresh Fraud Complaint, Over 10 Cases Reported Against Ramanuj Gurjar

भोपाल: फर्जी आईएएस रामानुज के खिलाफ एक और शिकायत, जेल पहुंचने के बाद भी खुल रहे नए मामले, 14 साल से कर रहा ठगी

Thu, 26 Nov 2026 11:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

सरकारी काम और टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी आईएएस रामानुज गुर्जर के खिलाफ एक और शिकायत मिली है। पुलिस अब तक मिली 10 से अधिक शिकायतों के साथ उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Fake IAS Impersonator Faces Fresh Fraud Complaint, Over 10 Cases Reported Against Ramanuj Gurjar
फर्जी आईएएस रामानुज गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रामानुज गुर्जर के विरुद्ध एक और शिकायत दर्ज हुई है। परवलिया क्षेत्र के एक किसान ने आरोपी के खिलाफ थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपी ने सरकारी काम कराने के बहाने किसान से कितनी राशि ली है।
विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उसके खिलाफ भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। अब तक उसके विरुद्ध 10 से अधिक शिकायतें पुलिस तक पहुंच चुकी हैं। आरोपी मूल रूप से नरसिंहगढ़ का रहने वाला है और भोपाल की एरोसिटी कॉलोनी में रह रहा था। वह लोगों को बड़े अधिकारियों से सीधे संपर्क और सरकारी विभागों में अपनी मजबूत पहुंच का झांसा देता था।
विज्ञापन


फर्जी पहचान और ठगी का जाल
आरोपी रामानुज गुर्जर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा का वरिष्ठ अधिकारी बताकर आम नागरिकों, किसानों और स्थानीय प्रतिनिधियों को अपने जाल में फंसाता था। वह लोगों को सरकारी काम कराने, विभिन्न प्रकार के लाइसेंस बनवाने और सरकारी टेंडर दिलाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूलता था। परवलिया के किसान की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी के पुराने मामलों के साथ इस नए प्रकरण को जोड़कर विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने भोपाल और आसपास के इलाकों में किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है। गांधी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के बाद भी उसके कारनामों की परतें लगातार खुल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: म्यूल अकाउंट से एक दिन में 1 करोड़ का लेनदेन, देशभर से 34 साइबर शिकायतें, खाताधारक पर केस दर्ज


सोशल मीडिया पर रसूख का प्रदर्शन
आरोपी रामानुज गुर्जर प्रभाव स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता था। वह अपने सोशल मीडिया खातों पर वरिष्ठ राजनेताओं और उच्च अधिकारियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें पोस्ट करता था। इन तस्वीरों को दिखाकर वह लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि शासन-प्रशासन में उसकी ऊंची पहुंच है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास करता रहा। पुलिस अब उसके सोशल मीडिया खातों, फोन संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की गहराई से पड़ताल कर रही है। आरोपी के तीन ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वह नोट गिनता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके पास से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसकी प्रामाणिकता की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

चौदह वर्ष पुराना है अपराध का इतिहास
आरोपी का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। लगभग 14 वर्ष पूर्व राजस्थान के जयपुर में ज्योति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसने खुद को आईएएस अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ अफसर बताकर एक संस्थान में विधिक सलाहकार की नौकरी हासिल की थी। उस समय उसने करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। जयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने अपना नाम और पहचान बदलकर दोबारा ठगी का धंधा शुरू कर दिया। भोपाल में उसने शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर सात लाख रुपये और एक चिकित्सक से भूखंड दिलाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये ऐंठने का काम किया। उसने कई सरपंचों को भी सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाया। भोपाल में पूर्व में भी खुद को आईपीएस और आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने के दो अन्य मामले सामने आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed