Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mid-day meal menu in government schools to change; children will be served dal-bafla and bhutte ka kees

एमपी: सरकारी स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, बच्चों को मिलेगा दाल-बाफला और भुट्टे का कीस

Thu, 26 Nov 2026 05:37 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Nov 2026 05:37 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन में अब स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। नई व्यवस्था में दाल-बाफला, भुट्टे का कीस से लेकर हरी और गुलाबी चपाती तक मिलेगी, वहीं बच्चों के लिए कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा भी तय की गई है।

 

विज्ञापन
MP: Mid-day meal menu in government schools to change; children will be served dal-bafla and bhutte ka kees
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन का मेन्यू बदलने जा रहा है। अब बच्चों को रोज एक जैसा खाना नहीं मिलेगा, बल्कि उनके क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजन भी थाली में परोसे जाएंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पीएम पोषण योजना के तहत नई मार्गदर्शिका जारी की है। इसमें स्वाद के साथ बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत सप्ताह में कम से कम एक दिन स्थानीय अंचल का पारंपरिक भोजन देना अनिवार्य होगा। मेन्यू तय करने में स्कूल प्रबंधन समिति के साथ अभिभावकों और बच्चों की राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP BJP: सेवा दूतों को मैदान में उतारने से पहले 3 संभागों में कार्यशालाएं, बूथों का फीडबैक भी लेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन


मालवा से बुंदेलखंड तक अलग-अलग व्यंजन
नई व्यवस्था में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के खानपान को जगह दी गई है। मालवा के स्कूलों में दाल-बाफला, भुट्टे का कीस, गेहूं की थूली और सेव-टमाटर की सब्जी मिलेगी। निमाड़ में दाल-पानिया, मक्का और ज्वार की भाकरी परोसी जाएगी। विंध्य और महाकौशल में इंद्रहर, फुलौरी की कढ़ी, महेरी और कोदो-कुटकी से बने व्यंजन शामिल किए गए हैं। बुंदेलखंड में बेसन के चीले, दाल-बाटी और महेरी मिलेगी, जबकि ग्वालियर-चंबल में बाजरे की राबड़ी, बेड़ई और मौसमी सब्जियां दी जाएंगी। भोपाल-नर्मदापुरम क्षेत्र में पंचमेल दाल, दाल-बाफला और गेहूं की लापसी मेन्यू का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर


हरी और गुलाबी चपाती से मिलेगा पोषण
बच्चों में खून की कमी दूर करने और पोषण बढ़ाने के लिए आटे में पालक, मेथी, बथुआ और सहजन की पत्तियां मिलाकर हरी चपाती बनाई जाएगी। वहीं, गाजर मिलाकर गुलाबी चपाती तैयार की जाएगी। सहजन की पत्तियों का पाउडर बनाकर उसे दाल, खिचड़ी और आटे में भी मिलाया जा सकेगा। सप्ताह में कम से कम दो दिन हरी पत्तेदार सब्जियां देना जरूरी होगा। हालांकि, बारिश के मौसम में संक्रमण की आशंका के चलते इन्हें मेन्यू से बाहर रखा जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा

सप्ताह के छह दिन अलग-अलग भोजन
सोमवार को रोटी, सब्जी और मिक्स दाल, मंगलवार को दाल-चावल या दाल ढोकली, बुधवार को स्थानीय पारंपरिक व्यंजन, गुरुवार को कढ़ी जैसे दूध-दही से बने पकवान, शुक्रवार को पुलाव या खिचड़ी के साथ मौसमी फल और शनिवार को पराठे या पूरी के साथ चना अथवा सोया बड़ी की सब्जी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बड़ा बदलाव: सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा, मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा

कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा भी तय
नई मार्गदर्शिका में बच्चों के लिए भोजन की पोषण मात्रा निर्धारित की गई है। पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन देना होगा। छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों के भोजन में 700 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन अनिवार्य रहेगा। भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पोषण विशेषज्ञों की मदद से रेसिपी बुक तैयार होगी। इसमें व्यंजन बनाने की विधि और प्रति बच्चे सामग्री की मात्रा दर्ज रहेगी। होम साइंस कॉलेज के विशेषज्ञ समय-समय पर भोजन की पोषण गुणवत्ता की जांच भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed