{"_id":"6b006a531512250b34072381","slug":"mp-drug-network-exposed-by-dri-raids-state-police-intelligence-under-scanner-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: डीआरआई की कार्रवाई से खुल रहा ड्रग नेटवर्क का राज, मध्य प्रदेश पुलिस का खुफिया तंत्र सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: डीआरआई की कार्रवाई से खुल रहा ड्रग नेटवर्क का राज, मध्य प्रदेश पुलिस का खुफिया तंत्र सवालों के घेरे में
Sat, 21 Nov 2026 09:22 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:22 AM IST
सार
भोपाल में ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क लगातार सामने आ रहा है। डीआरआई ने एक महीने में विदेशी नागरिक समेत सात तस्करों को गिरफ्तार कर 18 करोड़ रुपये से अधिक की सिंथेटिक ड्रग्स जब्त की हैं। बसों और ट्रेनों के जरिए हो रही तस्करी के खुलासों ने स्थानीय पुलिस के खुफिया तंत्र और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
डीआरआई की तस्करों पर लगातार हो रही कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
राजधानी में नशे का कारोबार किस तरह फैल रहा है, इसकी परतें केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) की लगातार कार्रवाई से खुल रही हैं। पिछले एक महीने में इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक विदेशी नागरिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 करोड़ रुपये से अधिक की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुई हैं। तस्करी के लिए बसों और ट्रेनों का इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आने के बाद अब भोपाल पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस के निगरानी और खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि दूसरे शहरों से आकर डीआरआई की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इन गतिविधियों की भनक क्यों नहीं लग रही? सितंबर में भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर हुई दो कार्रवाइयों में कुल 4.382 किलोग्राम क्रिस्टल मेथाम्फेटामाइन जब्त की गई थी। इसके बाद अक्तूबर और नवंबर में भी तस्करी के कई मामले सामने आए। इन घटनाओं से संकेत मिल रहे हैं कि भोपाल का इस्तेमाल न केवल नशे की खपत, बल्कि दूसरे महानगरों तक ड्रग्स पहुंचाने के रास्ते के रूप में भी हो रहा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाई बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन, एक डोज सिर्फ 2 रुपये में होगी उपलब्ध
बसों और ट्रेनों में छिपाकर ले जा रहे ड्रग्स
तस्कर जांच एजेंसियों से बचने के लिए सामान में अलग-अलग तरीके से मादक पदार्थ छिपा रहे हैं। कहीं ट्रॉली बैग में सलवार-सूट के पैकेटों के बीच ड्रग्स रखी जा रही है, तो कहीं लैपटॉप बैग के गुप्त खाने और खाद्य पदार्थों के डिब्बों का इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली, बंगलूरू और दूसरे शहरों के बीच चलने वाली बसें और ट्रेनें तस्करी का माध्यम बन रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी के नए डीजीपी के चयन के लिए आज दिल्ली में बैठक, तीन अधिकारियों के नामों का पैनल बनेगा
एक महीने में सामने आए ये पांच बड़े मामले
24 सितंबर को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आगरा कैंट से आई एक महिला के सामान की तलाशी में सलवार-सूट के अंदर छिपाए गए चार पैकेट मिले।
20 अक्तूबर को दिल्ली से बंगलूरू जा रही बस के दो ट्रॉली बैग से 11 पैकेट बरामद हुए। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और ड्रग्स की कीमत 7.32 करोड़ रुपये आंकी गई।
एक नवंबर को भोपाल आईएसबीटी पर दिल्ली से आई बस में दो यात्रियों को पकड़ा गया। इनके पास से 4.071 किलोग्राम और 250 ग्राम ड्रग्स मिली, जिसकी कीमत करीब 3.45 करोड़ रुपये बताई गई।
पांच नवंबर को देवास के सोनकच्छ टोल प्लाजा पर दिल्ली से आ रही बस के डबल बैग से तीन पैकेट मिले। आरोपी पहले से एक एनडीपीएस मामले में जमानत पर था। जब्त ड्रग्स की कीमत 5.32 करोड़ रुपये आंकी गई।
नौ नवंबर को भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक महिला के सामान से करीब 2.96 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल में महिला हॉकी का महाकुंभ शुरू, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; 28 नवंबर तक चलेगा रोमांच
स्थानीय नेटवर्क की तलाश जरूरी
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद यह सवाल अहम हो गया है कि भोपाल में पहुंचने वाली ड्रग्स की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी? तस्करों के स्थानीय संपर्क कौन हैं और शहर में उनके मददगार कौन हैं? क्या पुलिस के मुखबिर तंत्र को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पा रही है या निगरानी में कोई कमी है? नशे के खिलाफ अभियान चलाने और पुलिस की सक्रियता के दावों के बीच डीआरआई की लगातार कार्रवाई व्यवस्था की एक बड़ी चुनौती सामने रख रही है। अब जरूरत केवल खेप पकड़ने की नहीं, बल्कि इसके पीछे सक्रिय स्थानीय नेटवर्क और उसे मदद पहुंचाने वालों तक पहुंचने की भी है।
भोपाल पुलिस कर रही कार्रवाई
भोपाल क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल पुलिस और क्राइम ब्रांच अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। संगठित गिरोह द्वारा की जाने वाली वारदातों को लेकर भी पुलिस सतर्क है और आईएसबीटी के आसपास चेकिंग बढ़ाई गई है। गत दिनों गोविंदपुरा पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई कर एक इंजीनियर को ड्रग्स तस्करी करते हुए पकड़ा है।