Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Bhopal Scientists Develop India's First Indigenous Bird Flu Vaccine, Dose to Cost Just Rs 2

मध्यप्रदेश: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाई बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन, एक डोज सिर्फ 2 रुपये में होगी उपलब्ध

Fri, 20 Nov 2026 05:23 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 20 Nov 2026 05:23 PM IST
सार

भोपाल के वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू (H5N1) से मुर्गियों को बचाने के लिए देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इसकी एक खुराक की कीमत महज एक से दो रुपये होगी। साथ ही भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से नई अत्याधुनिक लैब बनाने की घोषणा की गई। 
 

विज्ञापन
MP: Bhopal Scientists Develop India's First Indigenous Bird Flu Vaccine, Dose to Cost Just Rs 2
शिवराज ने बर्ड फ्लू की वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी से मुर्गियों और पोल्ट्री कारोबार को बचाने के लिए भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (निषाद) के वैज्ञानिकों ने H5N1 बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत महज एक से दो रुपये होगी। दावा है कि यह H5N1 वेरिएंट के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन है। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक नई अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को दिल्ली से लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन इसे बनाने वाले वैज्ञानिक भोपाल में हैं। इसलिए उन्होंने तय किया कि वैक्सीन को यहीं से देश को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कौन हैं IPS अभिजीत रंजन, जिनके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन


500 से ज्यादा बार फैल चुका है बर्ड फ्लू
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर में सामने आया था। उस समय करीब 10 लाख मुर्गियां मरी थीं। संक्रमण को रोकने के लिए लाखों मुर्गियों को मारकर दफनाना पड़ा था। इसके बाद 2021 में करीब नौ लाख और इस वर्ष भी दो लाख मुर्गियों की मौत हुई। वर्ष 2006 से अब तक देश में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक प्रकोप सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पोल्ट्री कारोबार को भारी नुकसान होता है। संक्रमण के पशुओं और मनुष्यों तक पहुंचने का खतरा भी रहता है। ऐसे में कम कीमत पर तैयार यह वैक्सीन छोटे मुर्गीपालकों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। एक से दो रुपये की खुराक होने से वे आसानी से अपने मुर्गियों के झुंड को सुरक्षा दे सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका तैयार, शिवराज आज भोपाल में करेंगे लॉन्च

पशु किसानों के लिए चलते-फिरते एटीएम
केंद्रीय मंत्री ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि पशु किसानों के लिए चलते-फिरते एटीएम की तरह हैं। खेती के साथ पशुपालन से उन्हें नियमित आमदनी होती है। पशुपालन का देश की जीडीपी में करीब 14 प्रतिशत और पोल्ट्री क्षेत्र का एक प्रतिशत योगदान है। उन्होंने बताया कि पशुओं की बीमारियों से देश को हर साल करीब 56 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होता रहा है। इसमें खुरपका-मुंहपका बीमारी से 22 हजार करोड़, लंपी वायरस से 20 हजार करोड़, ब्रुसेलोसिस से 9212 करोड़ और पीपीआर बीमारी से 4683 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है। स्वदेशी टीकों के विकास से इस नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। 


ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा  मौत मामला: CBI ने जांच के लिए मांगे 60 दिन, कोर्ट ने 90 दिन की जांच का ब्योरा मांगा

विदेश में भारत को बदनाम करने वालों पर निशाना
कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विदेश जाकर अपने ही देश को बदनाम करने वालों को आज का भारत देखना चाहिए। जो लोग विदेशों में भारत के संविधान, संवैधानिक संस्थाओं, सेना और वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवाल उठाते हैं, उन्हें देश के सामर्थ्य को कमतर आंकने का पाप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी के दौरान महज नौ महीने में दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार की थीं। अब बर्ड फ्लू की वैक्सीन बनाकर भारतीय वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दुनिया को भारत के वैज्ञानिकों की क्षमता और आत्मनिर्भरता देखनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी के नए डीजीपी के चयन के लिए आज दिल्ली में बैठक, तीन अधिकारियों के नामों का पैनल बनेगा

छुट्टियां छोड़ीं, कड़े प्रोटोकॉल के बीच तैयार की वैक्सीन
शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन तैयार करने वाले वैज्ञानिकों के काम और उनके संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने महीनों तक शनिवार और रविवार की छुट्टियां लिए बिना काम किया। लैब में जैव सुरक्षा के कड़े नियमों का पालन करना पड़ता था। वैज्ञानिकों को घर जाने से पहले और वापस आने के बाद सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। रोजाना करीब 120 लीटर पानी से नहाने जैसे कड़े प्रोटोकॉल भी अपनाने पड़ते थे। शोध के दौरान वे अपने घरों में पालतू पशु भी नहीं रख सकते थे। उन्होंने डॉ. एस. नागराजन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सी. तोश, डॉ. एच. वी. मुरगकर, डॉ. अनिकेत सान्याल, डॉ. सेंथिल कुमार डी., डॉ. नवीन कुमार और डॉ. योगीशाराध्या आर. को इस उपलब्धि का असली नायक बताया।

मथुरा से शुरू हुआ अभियान, भोपाल ने भी बनाया कीर्तिमान
केंद्रीय मंत्री ने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए अब तक 147 करोड़ 16 लाख मुफ्त टीके लगाए जा चुके हैं। ब्रुसेलोसिस पर नियंत्रण की दिशा में भी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में लंपी बीमारी से देश में 32 लाख 80 हजार पशु संक्रमित हुए थे और एक लाख 86 हजार पशुओं की मौत हुई थी। इसके बाद हिसार और इज्जतनगर के वैज्ञानिकों ने लंपी प्रोवैकइंड वैक्सीन तैयार की। भोपाल का निषाद संस्थान इससे पहले भी गंबेरो, ब्रुसेला एबॉर्टस एस-19 डेल्टा, क्लासिकल स्वाइन फीवर और अफ्रीकन स्वाइन फीवर के टीके तैयार कर चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed