फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Officer Rakesh Agarwal Murder: Scorpion Tattoo May Help Identify Suspect Varun Kumar

आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वरुण की गर्दन का बिच्छू टैटू बनेगा पहचान का सुराग, 5 राज्यों में तलाश

Tue, 06 Oct 2026 11:15 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 06 Oct 2026 11:15 AM IST
सार

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने पांच राज्यों में अभियान तेज किया है। गर्दन पर बना बिच्छू का टैटू अब उसकी पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है, जबकि पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन
IAS Officer Rakesh Agarwal Murder: Scorpion Tattoo May Help Identify Suspect Varun Kumar
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार संदिग्ध वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने पांच राज्यों में अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के लिए उसकी पहचान का एक खास सुराग गर्दन पर बना बिच्छू का टैटू भी है। मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने की वजह से पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं कर पा रही है, इसलिए अब फोटो और हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। भोपाल पुलिस ने वरुण कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसमें उसकी फोटो, शारीरिक बनावट और पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में उसकी तलाश शुरू की है। 
विज्ञापन


ये भी पढें-  भोपाल में 47 भैंस बनीं नगर निगम की मुसीबत: 10 महीने में चारे पर खर्च हुए 16 लाख, कोर्ट केस से अटकी नीलामी
विज्ञापन


15 पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वरुण की तलाश के लिए 15 पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संदिग्ध के संभावित भागने वाले रास्तों और उन जगहों पर पर्चे बांटे जा रहे हैं, जहां उसके छिपने की आशंका है। पुलिस को उम्मीद है कि आम लोगों से मिलने वाली सूचना से उसकी पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है। पुलिस के मुताबिक, वरुण के रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि भोपाल से भागने के बाद उसने इनमें से किसी से संपर्क किया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा डेथ केस: समर्थ सिंह को नहीं मिली डिफॉल्ट बेल, कोर्ट ने कहा- 90 दिन में सीबीआई ने दाखिल किया चालान


दिल्ली में चेहरा पहचानने से मिला था सुराग
पुलिस का कहना है कि पहले फेस डिटेक्शन तकनीक के जरिए वरुण की लोकेशन दिल्ली में होने का सुराग मिला था। हालांकि पुलिस अभी तक उसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं लगा सकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि वरुण पहले पुणे में रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड में फिलहाल उसके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक मामला नहीं मिला है। हालांकि जांच में उसके अतीत में छोटी-मोटी चोरी में शामिल होने की आशंका सामने आई है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में बढ़ेगा एयरपोर्ट का नेटवर्क: हर 150 किमी पर एयरपोर्ट, 75 किमी पर एयरस्ट्रिप और 45 किमी पर हेलीपैड

जस्टडायल से मिला था काम
पुलिस जांच के मुताबिक, वरुण ने इंटरनेट और जस्टडायल के जरिए बागसेवनिया की एक केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से संपर्क किया था। इसके बाद वह भोपाल आया और एजेंसी ने उसे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के घर पर काम के लिए भेजा था। पुलिस का मानना है कि वरुण ने अग्रवाल के घर से कोई बड़ी रकम या कीमती सामान नहीं लिया। ऐसे में हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, इसका पता उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही चल सकेगा। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल: आयुष्मान में फर्जी डॉक्टरों का खेल! 45 के नाम चढ़ाए, असल में सिर्फ 15 कार्यरत; एक ही नाम चार-चार बार

30 सितंबर की रात सर्जिकल ब्लेड से की गई थी हत्या
बता दें कि 30 सितंबर की रात भोपाल के सूरज नगर स्थित उनके निवास पर रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की नृशंस हत्या कर दी गई थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, हत्यारे ने सर्जिकल ब्लेड से उनका गला रेता था। घटना के बाद से ही उनका केयरटेकर वरुण कुमार फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की पूरी ताकत लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed