Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Risk to the eyes of every fifth diabetes patient: Vision deteriorating without symptoms, warn experts in Bhopa

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा: बिना लक्षण खराब हो रही रोशनी, भोपाल के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Sun, 22 Nov 2026 06:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 22 Nov 2026 06:07 PM IST
सार

भोपाल में डायबिटीज के मरीजों को आंखों की नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। वरिष्ठ रेटिना विशेषज्ञ के अनुसार, डायबिटीज के हर पांचवें मरीज को रेटिनोपैथी का खतरा है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए साल में कम से कम एक बार रेटिना की जांच जरूरी है। 

विज्ञापन
Risk to the eyes of every fifth diabetes patient: Vision deteriorating without symptoms, warn experts in Bhopa
भोपाल में आयोजित डायबिटीज अवेयरनेस वॉक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, यह धीरे-धीरे आंखों की रोशनी भी छीन सकती है। चिंता की बात यह है कि मधुमेह से होने वाली आंखों की बीमारी शुरुआती दौर में बिना किसी लक्षण के बढ़ती रहती है। मरीज को जब तक धुंधला दिखाई देना शुरू होता है, तब तक रेटिना को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के करीब 20 प्रतिशत मरीजों को डायबिटिक रेटिनोपैथी का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए हर मरीज को साल में कम से कम एक बार रेटिना की जांच करानी चाहिए। यह चेतावनी रविवार को भोपाल में आयोजित डायबिटीज अवेयरनेस वॉक और नि:शुल्क डायबिटिक आई स्क्रीनिंग कैंप में वरिष्ठ रेटिना विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र चावला ने दी। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डायबिटिक ब्लाइंडनेस फ्री इंडिया अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई। स्क्रीनिंग में कई ऐसे मरीज सामने आए, जिन्हें आंखों में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन उनकी आंखों में शुरुआती नुकसान के संकेत मिल चुके थे।
विज्ञापन


बिना लक्षण के आंखों की रोशनी पर पड़ता है असर
डॉ. गजेंद्र चावला ने बताया कि लंबे समय तक ब्लड शुगर नियंत्रित नहीं रहने से आंखों के रेटिना की छोटी रक्त वाहिकाएं कमजोर होने लगती हैं। इनमें सूजन, रिसाव और रक्तस्राव हो सकता है। इसी स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। शुरुआत में मरीज को कोई परेशानी महसूस नहीं होती, लेकिन धीरे-धीरे धुंधला दिखना, आंखों के सामने काले धब्बे नजर आना और पढ़ने में परेशानी जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। गंभीर स्थिति में आंखों की रोशनी तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज के मरीजों को आंखों में परेशानी होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। नियमित रेटिना जांच से बीमारी का शुरुआती चरण में पता लग सकता है और समय पर इलाज से दृष्टि को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


आईएएस निशांत वरवड़े ने दिया सक्रिय रहने का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस और मध्य प्रदेश सरकार के कृषि सचिव निशांत वरवड़े ने जागरूकता वॉक को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और शारीरिक सक्रियता जरूरी है। डायबिटीज से बचाव और नियंत्रण के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। वॉक में साइकिलिस्ट, डायबिटीज के मरीज और आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नारों के जरिए लोगों को मधुमेह से होने वाली आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 'साल में एक बार जांच, आंखों में न आए आंच' का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई से हुई रेटिना की जांच, शुगर के टेस्ट भी किए
जागरूकता वॉक के बाद आयोजित निशुल्क शिविर में 150 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इसमें एआई आधारित रेटिना स्क्रीनिंग, रैंडम ब्लड शुगर और एचबीए1सी जांच की सुविधा दी गई। मरीजों को रेटिना विशेषज्ञों से परामर्श भी मिला। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशुल चावला के अनुसार शिविर में ऐसे कई मरीजों की आंखों में शुरुआती नुकसान का पता चला, जिन्हें पहले किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि नियमित स्क्रीनिंग से बीमारी को गंभीर होने से पहले पहचाना जा सकता है।



यह भी पढ़ें-भोपाल इज्तिमा में दस लाख से ज्यादा मेहमानों की तैयारी: 35 हजार वालंटियर्स संभालेंगे मोर्चा, प्रशासन अलर्ट पर

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
धुंधला दिखाई देना।
आंखों के सामने काले धब्बे या तैरती चीजें दिखना।
पढ़ने में परेशानी होना।
रात या कम रोशनी में देखने में दिक्कत।
अचानक नजर कमजोर होना या दिखाई देने वाले हिस्से का गायब होना।
जांच और इलाज से बच सकती है आंखों की रोशनी

भारत में 10.10 करोड़ डायबिटीज मरीज
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, भारत में करीब 10.10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में आंखों की नियमित जांच और ब्लड शुगर पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। जागरूकता वॉक में शामिल लोगों ने भी 'साल में एक बार जांच, आंखों में न आए आंच' का संदेश दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed