{"_id":"6803f71e7b97e3326804daf9","slug":"when-scolded-the-girl-drank-pesticide-and-died-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1164691-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डांट पड़ी तो युवती ने पीया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डांट पड़ी तो युवती ने पीया कीटनाशक, मौत
Sun, 20 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
डांट पड़ी तो युवती ने पीया कीटनाशक, मौत
लखनऊ। खराब कपड़ा सिलने पर पड़ी डांट से आहत होकर बंथरा के ज्ञानपुर निवासी सलोनी (18) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बिजनौर के मौलवीखेड़ा गांव में रहने वाले सोनू (45) ने बीती रात घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। इसके अलावा सरोजनीनगर के हाइडिल कॉलोनी निवासी कैटर्स सोनू (35) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं विकासनगर के सेक्टर-एम निवासी प्राइवेट चालक मिथिलेश कुमार (33) ने पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद फंदा लगा लिया।
सलोनी ने बीते साल इंटर की परीक्षा पास की थी और घर पर रहकर सिलाई का काम करती थी। पिता सुनील ने बताया कि पत्नी आरती ने शुक्रवार को सलोनी को खराब कपड़े सिल देने पर डांटा था। इससे आहत वह चुपचाप खेत पहुंची और कीटनाशक पी लिया था। पिता सुनील खेती किसानी करते हैं और दो भाई अमन व सौरभ हैं।
मूलरूप से निगोहां के मदीखेड़ा निवासी मजदूर सोनू 20 वर्षों से परिवार संग ससुराल बिजनौर के मौलवी खेड़ा में गांव से बाहर घर बनाकर रहते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात सोनू कमरे में सो रहा था। देर रात तीन बजे आंधी आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो सोनू को पंखे में साड़ी के सहारे लटका देखा। वह शराब पीने का आदी था। परिवार में पत्नी रमावती और पांच बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी निवासी सोनू के भाई अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात भाई सोनू गोदाम से नहीं लौटे। वह उनको देखने गोदाम पहुंचे तो वहां सोनू मरणासन्न पड़े मिले। लोकबंधु अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सुमन व दो बच्चे हैं। अभिषेक ने बताया कि सोनू ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।
मूलरूप से हरदोई निवासी मिथिलेश कुमार की पत्नी रेखा के मुताबिक छह महीने पहले शराब पीने की लत के चलते वह अलीगंज के शेखपुरा स्थित मायके में तीन बच्चों के साथ रह रही थीं। शुक्रवार देर शाम पति ने शराब के नशे में फोन किया। कहासुनी के बाद मिथिलेश ने फोन काट दिया। शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह पति को खाना देने उनके घर पहुंची तो भीड़ लगी थी। अंदर जाकर देखा तो मिथिलेश का शव कुंडे में तार के सहारे लटक रहा था।