फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   OP Rajbhar targets Akhilesh says governments arent formed merely through rhetoric SP will be wiped out in 2027

अंबेडकरनगर: ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना, बोले- केवल बयानबाजी से नहीं बनती सरकार; 2027 में सपा का होगा सफाया

Sat, 12 Sep 2026 03:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। जनता सपा सरकार के कारनामों को भूली नहीं हैं। 2027 में सपा का सफाया होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
OP Rajbhar targets Akhilesh says governments arent formed merely through rhetoric SP will be wiped out in 2027
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को अकबरपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने सपा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के कारनामों को जनता भूली नहीं है। इसका जवाब जनता 2027 के चुनाव में देगी। केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। अंबेडकरनगर में एक सीट उपचुनाव में जा चुकी है। 2027 में जिले की शेष चारों सीटों पर भी सपा हार जाएगी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा गोरखपुर मंडल की 29 सीटें हारेगी, जबकि वाराणसी में 28 में से केवल चार सीटों पर ही सपा की जीत होगी। खाली बातें करने से सरकार नहीं बनती। एटा, इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के लोग आज भी कहते हैं कि सपा सरकार में रात में लोगों की भैंसें खोल ले जाई जाती थीं। शाम 6.00 बजे के बाद लूट की घटनाओं का डर रहता था। उन्होंने दावा किया कि एक ब्राह्मण परिवार तक अपनी संपत्ति बेचने को मजबूर हो गया था।

विज्ञापन

पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर अखिलेश यादव के सरकार से बाहर निकलने संबंधी तंज पर ओपी राजभर ने कहा कि सरकार ने कानूनी कार्रवाई की और तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। अखिलेश यादव को पहले यह देखना चाहिए कि 80 प्रतिशत घटनाएं उन्हीं के लोगों द्वारा की जा रही हैं। पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां के मामले में अखिलेश को बताया जिम्मेदार

आजम खां के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि उन्हें फंसाने वाले अखिलेश यादव हैं। जब सरकारी जमीन और धन से कॉलेज बनाया जा रहा था तो जमीन का हस्तांतरण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस सरकारों के समय वक्फ की करोड़ों रुपये की जमीनें हजारों रुपये में लीज पर दी गईं। 


अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के संजय निषाद के बयान और सीतापुर में राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु के रोने पर राजभर ने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ता भी गलती करते हैं, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए। यदि कोई घटना करता है तो उसे सजा मिलेगी।

बाढ़ भाजपा ने नहीं कराई

प्रेरणा स्थल पर जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार और नेपाल में भी बाढ़ आई है, इसे भाजपा ने नहीं कराया है। बरसात में इस तरह की स्थिति पैदा होती है। पहले खुले नाले और नदियां थीं, लेकिन अब उन पर भी अतिक्रमण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed