{"_id":"6aa53273de7c25eb7b0c5df0","slug":"emphasis-on-strengthening-india-iran-ties-during-meeting-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1916204-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुलाकात में भारत-ईरान रिश्ते मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुलाकात में भारत-ईरान रिश्ते मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान से की मुलाकात
( फोटो)
लखनऊ। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के सम्मान में दिल्ली के होटल ओबेरॉय में आयोजित कार्यक्रम में मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी शामिल हुए। उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात कर ईरानी जनता के साहस, प्रतिरोध और बलिदान की सराहना की।
मौलाना कल्बे जवाद ने अपने संबोधन में क्षेत्र में ईरान की बढ़ती भूमिका और साम्राज्यवादी शक्तियों के खिलाफ उसके प्रतिरोध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया जाना चाहिए। यह दोनों देशों की जनता की भावना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।