{"_id":"6aa50c8fde7c25eb7b0c5ddd","slug":"police-stopped-ajay-rai-in-barabanki-and-taken-to-thana-who-on-his-way-to-meet-family-of-vinod-sahni-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे अजय राय को पुलिस ने बाराबंकी में रोका, थाने ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे अजय राय को पुलिस ने बाराबंकी में रोका, थाने ले गई
Sat, 12 Sep 2026 01:56 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:56 PM IST
सार
विनोद साहनी हत्याकांड पर सियासत गर्मा गई है। पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने बाराबंकी में रोक लिया। इसके बाद थाने ले गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विनोद साहनी के परिजनों से मिलने जा रहे अजय राय को पुलिस ने बाराबंकी में रोका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिजनों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली टोल प्लाजा के पास पुलिस ने इन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उन्हें मसौली थाने ले गई। इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। कांग्रेस ने घटना की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन