फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Kuldeep Yadav will tie the knot with Lucknow girl Vanshika on March 14; wedding to take place in Mussoorie

UP: कुलदीप यादव 14 मार्च को लखनऊ की वंशिका संग लेंगे सात फेरे, मसूरी में होगी शादी, 17 मार्च को होगा रिसेप्शन

Mon, 09 Mar 2026 09:39 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/कानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 09:39 PM IST
सार

टी-20 विश्वकप विजेता कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में होंगी। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा। शादी में बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Kuldeep Yadav will tie the knot with Lucknow girl Vanshika on March 14; wedding to take place in Mussoorie
वंशिका के साथ कुलदीप यादव ने ली सेल्फी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा।  कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। 

विज्ञापन


पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed