फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five jails including Lucknow are now converted into high security jails, there will be three levels of security

यूपी : लखनऊ समेत पांच जेलें अब हाई सिक्योरिटी जेल में तब्दील, तीन स्तरों की होगी सुरक्षा

Sat, 19 Jun 2021 10:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 19 Jun 2021 10:32 AM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट और लखनऊ की जेल को हाई सिक्योरिटी जेल में तब्दील कर दिया गया है। यहां की सुरक्षा तीन स्तरों की होगी। 

विज्ञापन
UP: Five jails including Lucknow are now converted into high security jails, there will be three levels of security
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट और लखनऊ की जेल को हाई सिक्योरिटी जेल में तब्दील कर दिया गया है। यहां की सुरक्षा तीन स्तरों की होगी। 

विज्ञापन

डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी जेलों की सुरक्षा के लिए 997 कर्मियों को पीएसी से प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। इनमें से अधिकतर की आमद जेल महकमे में हो चुकी है। इसी तरह नागरिक पुलिस से भी 1,300 पुलिस कर्मियों को दो वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। वहीं जेल में सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों से निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। 
विज्ञापन


जैमर के लिए नहीं मिल रहा बजट
जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए सजा और जुर्माना बढ़ाया गया है। पर, इसका इस्तेमाल नहीं रुक रहा है। वर्ष 2016 में जेलों में जैमर लगवाए गए थे। लेकिन थ्री जी फोन पर कारगर इन जैमरों की तकनीक अब पुरानी हो चुकी है। बाजार में अब 5जी तकनीक आने वाली है। ऐसे में 5जी तकनीक वाले मोबाइल फोन के जेलों में इस्तेमाल रोकने के लिए 5जी तकनीक वाले जैमर के लिए 70 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। मगर पैसों की कमी की वजह से यह जैमर नहीं लग पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed