फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: 'Now people embrace the name of UP', Akhilesh hits back with 'corrupt mouth'

UP Big news: 'अब यूपी के नाम से गले लगाते हैं लोग', 'करप्ट माउथ' से अखिलेश ने किया पलटवार, सैफई में शंकराचार्य

Sat, 06 Jun 2026 06:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:00 PM IST
सार

सीएम योगी ने गोंडा जिले को 516 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी तो अखिलेश यादव ने सीएम को 'करप्ट माउथ' करार दिया। सैफई पहुंचे शंकराचार्य के कार्यक्रम में डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें:

विज्ञापन
UP Big News: 'Now people embrace the name of UP', Akhilesh hits back with 'corrupt mouth'
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा जिले को 516 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी साथ ही 2017 के पहले के यूपी को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। वहीं, टोटी चोर के बयान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। एक अन्य राजनीतिक घटनाक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सैफई पहुंचे और उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद डिंपल यादव और विधायक शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे। यह मुलाकात चर्चा का केंद्र रही। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


सीएम योगी बोले- 2017 के पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, प्रदेश में असुरक्षा का माहौल था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करनैलगंज के चकरौत में आयोजित कार्यक्रम में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।  इस दौरान उन्होंने गोंडा के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्यंत ऊर्जावान जनपद है, लेकिन आजादी के बाद जिस विकास का अधिकारी था, वह उसे नहीं मिला। तुष्टिकरण, जातिवाद, भाई-भतीजावाद और अराजकता के कारण जनपद पिछड़ता चला गया। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


योगी के 'टोंटी वाले' तंज पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- सीएम यानी 'करप्ट माउथ'

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के टोंटी वाले तंज पर पलटवार किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा- विज्ञान कहता है कि किशोरावस्था में किया गया वनस्पति का अत्यधिक सेवन व्यक्ति के बोलने और समझने की क्षमता को प्रभावित करता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर चंद्रशेखर का हमला, बेरोजगारी-महंगाई को बनाया मुद्दा, कॉकरोच पार्टी पर कही ये बात
शामली में सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति से देश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और बिजली व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताया। पढ़ें पूरी खबर

सैफई में धर्म-राजनीति का ‘संगम’, शंकराचार्य की गो-रक्षा मुहिम को मिला सपा का साथ, सरकार पर साधा निशाना
सैफई में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ-रक्षा का संकल्प दोहराते हुए सरकार पर निशाना साधा। सपा सांसद डिंपल यादव और शिवपाल यादव ने इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर


डिप्टी सीएम केशव बोले-भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य, 2047 तक सत्ता में नहीं लौट पाएंगी सपा-कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। जो वस्तुएं पहले विदेशों से खरीदी जाती थीं, वे अब भारत में ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दलाली और बिचौलियागिरी की राजनीति समाप्त होने से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल बेरोजगार हो गए हैं और इसी कारण वे बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed