फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: CM Yogi gifts projects worth ₹516 crore to Gonda; lays foundation stones and inaugurates 262 projects.

UP: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, प्रदेश में असुरक्षा का माहौल था

Sat, 06 Jun 2026 11:06 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 06 Jun 2026 11:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गोंडा जिले में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से करनैलगंज और कटरा बाजार क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और तकनीकी निगरानी भी रखी गई।

विज्ञापन
UP: CM Yogi gifts projects worth ₹516 crore to Gonda; lays foundation stones and inaugurates 262 projects.
देवीपाटन मंदिर में सीएम योगी ने पूजा की। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करनैलगंज के चकरौत में आयोजित कार्यक्रम में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।  इस दौरान उन्होंने गोंडा के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्यंत ऊर्जावान जनपद है, लेकिन आजादी के बाद जिस विकास का अधिकारी था, वह उसे नहीं मिला। तुष्टिकरण, जातिवाद, भाई-भतीजावाद और अराजकता के कारण जनपद पिछड़ता चला गया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश और जिले के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। दूसरे प्रदेशों में लोग दूरी बनाकर चलते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। अब उत्तर प्रदेश और गोंडा का नाम सुनते ही लोग सम्मान के साथ गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र और नौ वर्षों में प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों ने यह बदलाव संभव किया है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ जाति और चेहरे के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर मिल रहा है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब यूपी का नाम सुनकर लोग दूरी नहीं, गले लगाते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, उपद्रव और असुरक्षा का माहौल था। त्योहारों में व्यवधान डाले जाते थे, व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं तथा सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों को संरक्षण देते थे। अब स्थिति बदल चुकी है। जो भी त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर निर्माण डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है।

हर जिले तक पहुंचा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विकास कुछ क्षेत्रों तक सीमित था, जबकि उनकी सरकार ने हर जिले तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। गोंडा में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, अस्पताल और शिक्षा संस्थान स्थापित किए गए हैं। श्रावस्ती में एयरपोर्ट का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सांसदों और विधायकों के प्रस्तावों पर सड़क, पुल, पुलिया और अन्य विकास कार्यों को मंजूरी दी है। करनैलगंज और कटरा विधानसभा क्षेत्रों में ही 516 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।

प्राकृतिक खेती और हरित ऊर्जा पर जोर

मुख्यमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगी।

 

मटियारी घाट पुल और बाढ़ नियंत्रण को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मटियारी घाट पर दीर्घ सेतु निर्माण के लिए घाघरा नदी तट पर स्पर निर्माण और बाढ़ नियंत्रण परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इससे हजारों एकड़ कृषि भूमि को बाढ़ से बचाने में मदद मिलेगी। टेढ़ी नदी पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी की जा रही है।उन्होंने कहा कि करनैलगंज आईटीआई में आधुनिक कार्यशाला, पशु चिकित्सालय सहित कई नई परियोजनाएं शुरू होंगी और गोंडा को आधुनिक जिले के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी।

इन परियोजनाओं सौगात दी

सीएम ने कटरा बाजार विधानसभा में 19.23 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 236.62 करोड़ रुपये की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। करनैलगंज विधानसभा में 64.92 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण और 194.86 करोड़ रुपये की 130 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed