फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said – BJP is the present, BJP is the future, SP-Congress will not be able to return to power

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले-भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य, 2047 तक सत्ता में नहीं लौट पाएंगी सपा-कांग्रेस

Sat, 06 Jun 2026 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jun 2026 05:49 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। जो वस्तुएं पहले विदेशों से खरीदी जाती थीं, वे अब भारत में ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दलाली और बिचौलियागिरी की राजनीति समाप्त होने से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल बेरोजगार हो गए हैं और इसी कारण वे बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said – BJP is the present, BJP is the future, SP-Congress will not be able to return to power
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिन वस्तुओं और तकनीकों के लिए भारत को विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज उनका निर्माण देश में ही हो रहा है। भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक और सामरिक शक्ति के रूप में उभरा है। दो दिन के दौरे पर प्रयागराज पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन



विज्ञापन



उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद और टीएमसी जैसे दल जनता के बीच अपना आधार खो चुके हैं। मौर्य ने आरोप लगाया कि दलाली और बिचौलियागिरी की राजनीति समाप्त होने से इन दलों के नेताओं की दुकानें बंद हो गई हैं। यही वजह है कि वे लगातार बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव कहा कि आज का युवा सरकार की नीतियों और योजनाओं से संतुष्ट है। स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास और रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ा है।

सपा पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा कि सपा के शासनकाल में निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और उसके सहयोगी दल कभी भी संत-महात्माओं और सनातन परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ये दल केवल अवसरवादी राजनीति करते हैं और चुनावी लाभ के लिए समय-समय पर अपना रुख बदलते रहते हैं।

कहा कि वर्ष 2047 तक न तो सपा यूपी में और न ही कांग्रेस देश की सत्ता में लौट पाएगी। जनता का भरोसा भाजपा पर है और आने वाले वर्षों में भी भाजपा ही देश और प्रदेश के विकास का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed