फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News : New family dynamics within the BSP; "Job events to be held weekly in UP"; Monsoon has withdrawn.

UP Big News: बसपा में नया पारिवारिक गणित, "यूपी में हर सप्ताह होगा जॉब इवेंट", प्रदेश से मानसून विदा हुआ

Sun, 20 Sep 2026 05:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 20 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

क्या बसपा में सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक और हैरान करने वाला निर्णय लिया है। अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका को बड़ी जिम्मेदारी देने की घोषणा के बाद रविवार को एक और बड़ा एलान कर दिया। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
UP Big News : New family dynamics within the BSP; "Job events to be held weekly in UP"; Monsoon has withdrawn.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर पार्टी को लेकर बड़ा एलान किया है। अब उन्होंने भतीजी दीपिका की एंट्री पर भी रोक लगाते हुए भतीजे ईशान आनंद को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को दी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में अब हर सप्ताह एक इवेंट का आयोजन होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर डॉ. आंबेडकर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन


यूपी सियासत: बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री; किया ये एलान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने परिवार और पार्टी संगठन को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन को अब पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अपने भाई आनंद कुमार के परिवार से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाने का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: सीएम बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी। अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के साथ प्रदेश में हर सप्ताह एक बड़ा भर्ती इवेंट होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: मौसम विभाग ने की प्रदेश से मानसून विदा होने की घोषणा, अब होगी सिर्फ छिटपुट बारिश; जानिए कैसी रही बरसात
यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर के बाद कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन यह भारी मानसूनी बरसात नहीं होगी। यूपी के साथ देश के कई और राज्यों से सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून विदाई ले सकता है। पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में तोड़ी गई हैं आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश समिति की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरक्षण और प्रदेश में आंबेडकर प्रतिमाएं तोड़े जाने सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरा। पढ़ें पूरी खबर   

जीबीयू में सीएम योगी: सांविधानिक पद पर रहे हामिद अंसारी का बयान उचित नहीं', कहा- मातृशक्ति का सम्मान जरूरी
ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और देश की जनता अपनी ऋषि परंपरा, देवी-देवताओं, तीर्थों और विरासत पर गर्व करती है। पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरनगर: जयंत सिंह बोले- पीडीए के तीन शब्दों में बिरादरी ढूंढकर विभाजन करना चाहते हैं अखिलेश, दी ये चेतावनी
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने इशारों में ही सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तीन शब्दों (पीडीए) में बिरादरियां ढूंढ रहे हैं। वह समाज का विभाजन चाहते हैं। लखनऊ में पीसी-पीसी करने वालों के एजेंडे में किसान नहीं है। पढ़ें पूरी खबर  

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: शाहजहांपुर की खुशी ने जीता स्वर्ण पदक, तुर्की में ईरान की पहलवान को दी पटखनी
शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के अगरोली गांव की खुशी चौधरी ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ईरान की पहलवान को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: सीएम योगी ने उत्तराखंड से आए मेधावियों से किया संवाद, बोले- चुनौतियों से जीवन को प्रगति मिलती है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के देवप्रयाग से आए मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि बच्चों को गोमती बुक फेस्टिवल के साथ ही अयोध्या, काशी व लखनऊ का भ्रमण कराएं। पढ़ें पूरी खबर


प्रयागराज : दरोगा पति से वीडियो कॉल के बाद अधिवक्ता पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइट नोट
धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट में दरोगा जितेंद्र सिंह की पत्नी कंचन सिंह ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना से पहले कंचन सिंह ने अपने पति उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed