{"_id":"6ab04537a846dfe06c05da9d","slug":"action-taken-against-four-sanitation-and-food-inspectors-who-failed-to-report-to-their-new-posting-locations-following-the-order-lucknow-news-c-13-lko1070-1928759-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आदेश के बाद नई तैनाती स्थल पर न जाने वाले चार सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आदेश के बाद नई तैनाती स्थल पर न जाने वाले चार सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई
विज्ञापन
नगर निगम।
लखनऊ। तबादले के बाद भी नई तैनाती पर न जाने वाले नगर निगम के चार सफाई व खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उनका वेतन भी फंस गया है। सितंबर का वेतन नगर निगम से जारी करने पर रोक लगा दी गई है। यह वेतन अब नई तैनाती स्थल से ही निकलेगा। इसको लेकर नगर निकाय निदेशक की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
करीब तीन महीने पहले शासन ने नगर निगम के पांच सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को स्थानांतरण किया था। आदेश जारी होने के बाद भी अब तक चार निरीक्षकों ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया और नगर निगम में ही जमे रहे। इससे नाराज नगर निकाय निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। जिसके बाद अब निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से कड़ा आदेश जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि सितंबर का वेतन नई तैनाती स्थल से ही जारी होगा। ऐसे में वेतन भी रोक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिन पांच सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों का तबादला हुआ था, उनमें देवेंद्र वर्मा को नगर निगम प्रशासन ने एक सप्ताह पहले कार्यमुक्त कर दिया है। बाकी अभी यहीं कार्यरत हैं। इनमें सचिन सक्सेना का तबादला नगर पालिका परिषद कोसीकला (मथुरा), कुलदीपक यादव का नगर पालिका परिषद रूदौली (अयोध्या), राजेश कुमार व राजेश कुमार कुशवाहा का वाराणसी किया गया था।