फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone

UP Big News: धनंजय सिंह फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, कलयुगी बेटे की करतूत; बवाल के लिए छतों पर रखे ईंट-पत्थर

Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

धनंजय सिंह हमला मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषमुक्त करार

वाराणसी जिले के नदेसर टकसाल सिनेमा के पास पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर फायरिंग मामले में आरोपी गोसाईगंज विधायक अभय सिंह से जुड़े प्रकरण में कोर्ट का फैसला आ गया है। बुधवार को अदालत ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। इस प्रकरण की बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी। आज फैसला आना था। फैसले के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- महिला आरक्षण के बहाने ध्यान भटकाने की कोशिश में भाजपा, इनकी मंशा ठीक नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुसाफिरखाना में भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जाते समय उन्होंने महिला आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, कहा- दलित व ओबीसी महिलाओं को अलग से दिया जाए आरक्षण

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत करते हैं लेकिन दलित और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए।

बसपा सुप्रीमो ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पहले से ही महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग करती रही है पर अब जब 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की जा रही है तो हम इसका समर्थन करते हैं जिससे कुछ तो सुधार हो। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

टाटा संस ने लॉन्च किया 10 लाखवां वाहन, सीएम योगी बोले- निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने 34 वर्ष की शानदार यात्रा के दौरान टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवें वाहन को लांच किया गया। 10 लाखवें वाहन की लॉन्चिंग केवल एक प्लांट के उत्पादन की ही उपलब्धि नहीं है बल्कि सप्लाई के लिए यूपी के ग्लोबल हब बनने का सूचक है। यह उड़ान रुकने के लिए नहीं है बल्कि आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए है। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को लॉन्च करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिता को पीट- पीटकर मार डाला

बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बोरी बेटी को गेहूं देने से आक्रोशित बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीटकर हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

UP Big News Major Verdict in Dhananjay Singh Firing Case Misdeeds of a 'Degenerate' Son—Bricks and Stone
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी में बवाल: डेढ़ घंटे तक पथराव, पहले से छतों पर जमा किए थे ईंट-पत्थर

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को गांव चहका गुनार में शोभायात्रा के रास्ते को लेकर बवाल हो गया। एक जाति विशेष के लोगों ने गली में ट्रैक्टर, थ्रेशर और अन्य वाहन खड़े कर शोभायात्रा का रास्ता रोक लिया। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो छतों से पथराव शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed