{"_id":"69df49e2edce10ba5306a34d","slug":"son-murder-father-by-beating-repeatedly-and-mother-injured-in-ballia-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे की करतूत: पिता को पीट- पीटकर मार डाला, मां गंभीर रूप से घायल; बहन को गेहूं देने की बात से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे की करतूत: पिता को पीट- पीटकर मार डाला, मां गंभीर रूप से घायल; बहन को गेहूं देने की बात से था नाराज
Wed, 15 Apr 2026 01:48 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:48 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक युवक ने अपने पिता की पीटकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बोरी बेटी को गेहूं देने से आक्रोशित बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीटकर हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि महेंद्र चौहान (75 वर्ष) का शव नत्थूपुर गांव के पास पड़ा हुए होने की सूचना पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
शव के पास से ही मृतक की पत्नी घायल अवस्था में पड़ी मिली। जिसको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र शुकुल चौहान द्वारा बताया गया कि पिता ने बेटी को दो बोरी गेंहू दे दिया था। इसको लेकर बेटा पप्पू चौहान से दो दिन से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शुकुल ने पप्पू चौहान के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी गई है। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।