फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history

UP Big News: हज कमेटी का CEO हिंदू... भड़के मौलाना, बेवफाई में पत्नी का कत्ल; न्यायिक इतिहास में नया अध्याय

Sat, 17 Jan 2026 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह डिजिटल डेस्क, अमर उजाला
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 06:04 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

बेवफाई में पत्नी का कत्ल

पहली खबर की शुरुआत कानपुर जिले से करते हैं। यहां शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड से हुई। अचंभित करने वाली बात यह रही कि हत्या करने के बाद हत्यारा भागा नहीं, बल्कि थाने पहुंचा। पुलिस से कहा कि, साहब... बीबी को मारकर आया हूं। गिरफ्तार कर लीजिए। उसकी बात सुनकर एक पल के लिए को पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही यह पुष्टि हुई यह युवक सच बोल रहा है। पुलिस के होश उड़ गए। पूरी खबर पढ़िए और देखें वीडियो...जानिए पति क्यों बना हत्यारा? कहीं शादी के बाद भी तो लव का नहीं था चक्कर? 

विज्ञापन

UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

हज कमेटी का सीईओ हिंदू होने पर भड़के मौलाना

आज की दूसरी खबर बरेली जिले से है। दूसरे नंबर पर यह खबर इसलिए क्योंकि यह सामाजिक सौहार्द से जुड़ी है। दरअसल, महाराष्ट्र हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर एक हिंदू अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि हज इस्लाम धर्म के कार्यों में से एक खास कार्य है। मालदार मुसलमानों पर हज करना फर्ज है। यह कार्य हर मुसलमान के लिए जरूरी नहीं है। यहां पढ़ें पूरा मामला...और देखें वीडियो

UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
हर-हर महादेव से हुआ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस सूर्यकांत का स्वागत। - फोटो : संवाद

न्यायिक इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

आज के दिन चंदौली के न्यायिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक साथ उपस्थिति रही। यहां से प्रदेश के छह जिलों में एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास वर्चुअली हुआ। यहां पढ़ें पूरा अपडेट...और देखें वीडियो
विज्ञापन

UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
कोर्ट का फैसला

घर-होटलों में बालिका का जिस्म नोचता रहा दरिंदा

यह खबर अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। यहां कुछ दरिंदे ने मदद जैसे शब्द की गरिमा को तार-तार कर दिया था। मदद करने के नाम पर दरिंदे ने अनुसूचित जाति की 16 साल की बालिका को झांसे में लिया था। फिर बार-बार घर-होटलों में उसकी अस्मिता को नोचता रहा। इसके 34 वीडियो भी मिले हैं। हैरान करने वाली बात यह रही तकि इस कुकृत्य में उसके घरवालों ने भी उसका साथ दिया। अब करीब 15 महीने बाद अदालत का फैसला आया है। दोषी दिलशाद को ताउम्र जेल यानी जब तक जीवन है तब तक जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने क्या कहा, उसे बचाने के लिए वकीलों ने क्या तर्क दिए? यहां पढ़ें पूरा मामला...और देखें वीडियो

UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
साइबर अपराध - फोटो : ANI

साइबर ठगों को खाता बेचने वाला सरगना धरा गया

अलीगढ़ की एक और महत्वपूर्ण खबर है। यह साइबर ठगी से जुड़ी है। ठग आजकल लोगों को झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा उड़ा ले जाते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के सरगना को पुलिस ने जौनपुर से गिरफ्तार किया है। यह साइबर ठगों को खाता बेचा करता था। खाता बेचना क्या होता है... और इससे साइबर ठगों को लोगों का पैसा उड़ाने में किस तरह मदद मिलती है... सब कुछ जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...और देखें वीडियो

UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने अस्पताल पहुंचे डीएम और एसपी। - फोटो : संवाद।

माघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार

प्रयागराज में चल रहा माघ मेला उन दिनों यूपी नहीं देशभर के श्रद्धालुओं का केंद्र बना हुआ है। विदेशी भी पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। उसी कड़ी में शनिवार को प्रतापगढ़ जिले से भी श्रद्धालु संगम में स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी पिकअप हादसे का शिकार हो गई। इसमें 23 श्रद्धालु घायल हो गए। कई लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

UP Big News: Haj Committee CEO is Hindu Maulana enraged murderer arrives thana new chapter in judicial history
घेरे में पति नीरज और मास्क लगाए हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

पिंटू के प्यार के लिए पति का कत्ल

बुलंदशहर में पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर दिया। हकीकत सुनकर हर किसी कोई सन्न रह गया। दरअसल, जिस युवक की हत्या पर पत्नी घड़ियाली आंसू बहा रही थी... उसकी हत्या उसी ने अपने आशिक के साथ मिलकर की थी। खुलासा हुआ तो घरवालों समेत हर कोई हक्काबक्का रह गया। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...और देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed