{"_id":"6aa2676dda9a34ef150274a3","slug":"lucknow-wife-who-had-fled-her-marital-home-returned-with-her-lover-husband-got-her-married-to-the-lover-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ससुराल से फरार हुई पत्नी प्रेमी के साथ लौटी, पति ने वफादारी की कसम खिलाकर प्रेमी से ही करा दिया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ससुराल से फरार हुई पत्नी प्रेमी के साथ लौटी, पति ने वफादारी की कसम खिलाकर प्रेमी से ही करा दिया विवाह
Thu, 10 Sep 2026 02:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:24 PM IST
सार
लखनऊ के मलिहाबाद में पीआरडी जवान ने ससुराल से फरार हुई पत्नी का उसके प्रेमी से विवाह कराकर दोनों को रवाना कर दिया। पत्नी का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ करवा दी पत्नी की शादी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ससुराल से फरार हुई पत्नी प्रेमी के साथ वापस लौटी तो पीआरडी जवान पति ने उसे वफादारी की कसम खिलाई और प्रेमी के साथ ही उसका विवाह कराकर उसे रवाना कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पत्नी अपनी ससुराल से ही प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। बुधवार को प्रेमी और पत्नी मलिहाबाद थाने पहुंचे थे। पति ने पत्नी को प्रेमी के प्रति भविष्य में बेवफाई न करने की कसम खिलाकर प्रेमी के हाथ में पत्नी का हाथ दे दिया। माल के एक गांव के रहने वाली युवती का विवाह बीते वर्ष 8 मई को मलिहाबाद के एक गांव के पीआरडी जवान (प्रांतीय रक्षक दल) के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति से कुछ अनबन हुई जिसके कारण पत्नी ससुराल से ही देर रात बिना बताए फरार हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बसपा में संग्राम; समधी अशोक पर भी कही ये बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी राजनीति: मायावती को अशोक सिद्धार्थ की पाती, 'संन्यास लेने से आकाश आनंद के करियर तक' खुलकर लिखी मन की बात
पति और परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। मलिहाबाद थाने पर पर पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाह विच्छेद करते हुए प्रेमी के साथ पत्नी का विवाह मंदिर में करा दिया। दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
पहले से था पत्नी का प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार, माल थाना क्षेत्र के उसके प्रेमी से उसका प्रेम प्रसंग शादी से पहले चल रहा था। बुधवार को पुलिस प्रेमी और पत्नी के थाने पहुंचने पर मायके, ससुराल पक्ष के लोगों को जानकारी दी। थाने के बाहर कई घंटे हाई वोल्टेज पारिवारिक वाद विवाद होता रहा। परिजनों और पति ने पत्नी को मनाने का भी प्रयास किया लेकिन सफल न हुए। इस पर पीआरडी जवान ने पत्नी का विवाह मंदिर में प्रेमी से कराकर उसे विदा कर दिया।