Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur young man arrived at police station and said Sir I have killed my wife I have come to surrender

Kanpur: थाने पहुंचे युवक ने कहा- साहब…मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, सरेंडर करने आया हूं, जांच शुरू

Sat, 17 Jan 2026 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:36 PM IST
सार

Kanpur News: पति सचिन ने बताया कि गांव में ही रहने वाली श्वेता से करीब तीन वर्ष पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका घर वालों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। इसके चलते श्वेता के परिजनों ने गाजीपुर थाने में शिकायती पत्र देते हुए छेड़छाड़ और रेप के मामले में जेल भिजवा दिया था।

Kanpur young man arrived at police station and said Sir I have killed my wife I have come to surrender
आरोपी पति और मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

    कानपुर में शनिवार की सुबह महाराजपुर थाने पहुंचे युवक ने कहा कि साहब! मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को सरेंडर करने आया हूं..इतना सुनते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कि जिस पर युवक ने बताया कि वह क्षेत्र के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पाली क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में किराये पर रहता है।


    आरोपी ने बताया कि वह फतेहपुर जनपद के ग्राम मोहनपुर पोस्ट शाह का रहने वाला है और किराये का ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रहा था। आरोपी सचिन सिंह ने कहा कि बीते अगस्त माह में गांव की ही रहने वाली श्वेता सिंह से घर वालों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पहले सूरत में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करने गया था, जहां पर करीब एक माह रुकने के बाद वापस महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित एक किराये के कमरे पर रहने लगा था।

    पत्नी दो युवकों के साथ बिस्तर पर बैठी हुई
    आरोपी युवक ने बताया कि 13 जनवरी को वह किसी काम से फतेहपुर जनपद के चौडगरा गया हुआ था। जब अचानक शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात्रि मकान के नीचे का शटर उठाकर ऊपर कमरे में पहुंचा, तो वहां पर देखा की पत्नी दो युवकों के साथ बिस्तर पर बैठी हुई थी, जिसको देखकर आरोपी ने अपना आपा खो दिया और विवाद होने लगा। आरोपी पति सचिन ने कहा कि उसकी पत्नी श्वेता और दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद डायल 112 में भी सूचना की गई थी।

    विज्ञापन

    श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी
    सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास बैठे दो युवक और एक सामने कमरे में रहने वाले युवक को चौकी ले गई। जब पति वापस कमरे में लौटा, तो श्वेता ने धमकी दी कि उनको सुबह छुड़ा लूंगी, लेकिन अब तुम नहीं बचोगे। इसी बात से नाराज पति सचिन ने श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि युवक पास के ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। उनके मोबाइल से कई बार खाते में रुपये भेजे गए थे और जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने अपनी नानी द्वारा रुपये भेजे जाने की बात कही थी। आरोपी ने कहा कि उसकी काफी पहले से शक था। शनिवार भोर पहर करीब तीन बजे उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

    विज्ञापन



    विवाह के पहले छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था आरोपी
    पति सचिन ने बताया कि गांव में ही रहने वाली श्वेता से करीब तीन वर्ष पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका घर वालों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। इसके चलते श्वेता के परिजनों ने गाजीपुर थाने में शिकायती पत्र देते हुए छेड़छाड़ और रेप के मामले में जेल भिजवा दिया था। करीब दो माह जेल में रहने के बाद जब वापस लौटा तो, श्वेता से  प्रेम विवाह कर लिया था। तब से श्वेता के परिजनों द्वारा भी लगातार जान से मारने की मुझे धमकी दी जा रही थी। फिर भी हमने ऑटो चलकर किसी तरह श्वेता का साथ दिया, लेकिन उसकी इस हरकत को बर्दाश्त नहीं पर कर पाया, जिसकी वजह से हत्या कर दी।

    विज्ञापन

    Followed