{"_id":"610e97fd8ebc3ef41923c038","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-7-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP:नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, यूपी दौरे पर जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP:नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, यूपी दौरे पर जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Sat, 07 Aug 2021 09:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:41 PM IST
सार
शनिवार शाम टोक्यो ओलंपिक से आई खबरों ने पूरे देश का मिजाज बदल दिया है। भारत के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें बधाई दी। वहीं, प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के साथ ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी है। वहीं, यूपी चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने लखनऊ में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित किया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020: गोल्ड जीतने पर मुख्यमंत्री योगी व सपा अध्यक्ष अखिलेश ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष बोले- यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। वह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए जितना ज्यादा किया है उतना किसी ने भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में 1.21 लाख करोड़ रुपये कृषि पर खर्च होता था लेकिन मोदी सरकार में 2.11 लाख करोड़ रुपये कृषि पर खर्च किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
योगी को अखिलेश की चेतावनी: मेरे पिता के बारे में उल्टा सीधा बोलने वाले सीएम अपने पिता के बारे में सुनने के लिए तैयार रहें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमारे और उनके बीच सियासत के मुद्दों पर विरोध हो सकता है लेकिन अगर वह हमारे पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो फिर हम भी उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे और उन्हें अपने पिता के बारे में भी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। अखिलेश यादव ने ये बात मुख्यमंत्री योगी द्वारा की गई एक टिप्पणी के संदर्भ में कही। पढ़ें पूरी खबर
खोदाई में तिजोरी निकलने से मचा हड़कंप: जेवरात होने की संभावना, पुलिस बोली- सबके सामने खोला जाएगा, तस्वीरें
कोतवाली देहात के मिश्रौली गांव में शुक्रवार की देर शाम पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण के लिए हो रही नींव की खुदाई में एक भारी-भरकम तिजोरी मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया है। पुलिस जमीन के मालिक की मौजूदगी में तिजोरी खोलने की बात कह रही है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सतीश खुद मायावती के बराबर नहीं बैठ सकते, ब्राह्मणों को क्या सम्मान दिलाएंगे
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों की अगुवाई करने वाले सतीश चंद्र मिश्रा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती के बराबर में नहीं बैठ सकते। यह सभी ने चुनावी मंचों पर देखा है। ऐसे में वह ब्राह्मणों को बसपा में क्या सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब साइकिल लेकर निकले हैं। कोरोना महामारी में तो बस घर में छिपे बैठे ट्वीट करते रहे, जबकि लोगों को मदद की दरकार थी। लोगों की मदद भाजपा ने की। पढ़ें पूरी खबर