फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav Press Conference in Lucknow 7 August.

योगी को अखिलेश की चेतावनी: मेरे पिता के बारे में उल्टा सीधा बोलने वाले सीएम अपने पिता के बारे में सुनने के लिए तैयार रहें

Sat, 07 Aug 2021 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे और उनके बीच सियासत के मुद्दों पर विरोध हो सकता है लेकिन अगर वह हमारे पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो फिर हम भी उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे और उन्हें अपने पिता के बारे में भी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Press Conference in Lucknow 7 August.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमारे और उनके बीच सियासत के मुद्दों पर विरोध हो सकता है लेकिन अगर वह हमारे पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो फिर हम भी उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे और उन्हें अपने पिता के बारे में भी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। अखिलेश यादव ने ये बात मुख्यमंत्री योगी द्वारा की गई एक टिप्पणी के संदर्भ में कही।

विज्ञापन


अखिलेश यादव शनिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लखनऊ में आयोजित किए जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन पर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान समारोह उन लोगों का सम्मान है जो बहनों के कपड़े फाड़ रहे थे। इन लोगों ने महिलाओं को अपमानित किया और रुपए के दम पर चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मदद से व पैसे के दम पर जीता गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों दलित-पिछड़े और मुसलमानों को जेल भेजा जा रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह सभी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा कि सपा यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा है। चुनाव आने पर भाजपा की पराजय निश्चित है।

अखिलेश यादव शनिवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसान बहुत परेशान है। वो देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती है। यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान है।


अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करने पर कहा कि लोकतंत्र के साथ इससे ज्यादा मजाक नहीं हो सकता। ये दोनों ही चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों ने भाजपा को जितवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed