Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda : Deputy CM Brajesh Pathak launches an attack ahead of Akhilesh's Ayodhya visit

अखिलेश का अयोध्या दौरा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- सनातन के विरोधियों को माफी मांगनी चाहिए

Tue, 24 Nov 2026 05:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजम खान और ओवैसी पर भी साधा निशाना और कहा कि इन लोगों की अब यूपी में दाल नहीं गलने वाली है। अब यूपी पूरी तरह बदल चुका है।
 

विज्ञापन
Gonda : Deputy CM Brajesh Pathak launches an attack ahead of Akhilesh's Ayodhya visit
गोंडा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को जयप्रभा ग्राम में श्रीरामकथा में प्रतिभाग करने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है। वह तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है और आज भी कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि या काशी विश्वनाथ जाने से पहले सपा को अपने शासनकाल में हुई घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में सनातन संस्कृति के खिलाफ जो काम हुए, उनके लिए पार्टी को प्रभु श्रीराम के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए। दंगों में निर्दोष लोगों की जान गई और कारसेवकों पर गोलियां चलीं। इसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल बहुरूपिया रूप धारण कर वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी वास्तव में अपने चरित्र में बदलाव ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है तो उसे सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। प्रभु श्रीराम की शरण में जो भी आया है, प्रभु ने उसे अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम-ओवैसी की दाल नहीं गलने वाली
आजम खान के बयान 'हम निपट लेंगे' पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजम खान हों या ओवैसी, अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश बदल चुका है। प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश में गुंडा-माफिया या तो जेल में हैं या अपने ठिकाने छोड़ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।


सीएमओ पर लगे आरोपों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा
गोंडा के सीएमओ पर लगे गंभीर आरोपों के संबंध में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक श्री श्यामा-श्याम जी गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed