टोक्यो ओलंपिक 2020: गोल्ड जीतने पर मुख्यमंत्री योगी व सपा अध्यक्ष अखिलेश ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
उन्होंने ट्वीट किया, जय हो... भारत माता की जय।
जय हो...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2021
भारत माता की जय @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/ojr72scfbF
इसके पहले योगी ने बजरंग पूनिया को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर @BajrangPunia जी ने कांस्य पदक अर्जित कर माँ भारती को अंतरराष्ट्रीय फलक पर गौरवभूषित किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
आपकी अप्रतिम उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
आप उपलब्धियों के सतत नए आयाम स्थापित करते रहें, ऐसी कामना है।
जय हिंद!— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2021
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि जैवलिन थ्रो में शानदार जीत हासिल कर भारत को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।
जैवलिन थ्रो में शानदार जीत हासिल कर भारत को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाने वाले @Neeraj_chopra1 जी को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 7, 2021
#NeerajChopra #OlympicGames #Tokyo2020 #Gold 🇮🇳 pic.twitter.com/5bkP3Jl0jG
बता दें कि यह भारत में इस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल है। भारत ने टोक्यो 2020 में एक स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक जीते हैं।