Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: Accused lured a six-year-old innocent girl with snacks and then raped her.

श्रावस्ती: कुरकुरे देकर फुसलाया फिर किया छह साल की मासूम से दुष्कर्म, जड़ी-बूटी की दवा देने आया था आरोपी

Tue, 24 Nov 2026 05:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 05:59 PM IST
सार

गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव में जड़ी-बूटी देने आए युवक ने छह साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में आरोपी पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Shravasti: Accused lured a six-year-old innocent girl with snacks and then raped her.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र निवासी एक छह साल की मासूम बालिका के साथ सोमवार की शाम कुरकुरे व रुपये का प्रलोभन देकर युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मासूम बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली भिनगा क्षेत्र के सिसवा निवासी शाहिद अली गांवों में जाकर जड़ी-बूटी की दवा देता है। सोमवार की शाम वह गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव में जड़ी-बूटी देने गया था। जिस युवक के घर वह जड़ी-बूटी देने गया था, उसे जड़ी-बूटी देने के बाद आरोपी ने उसके पड़ोस की छह साल की मासूम को अपने पास बुलाया। जहां उसे कुरकुरे और 10 रुपये देकर बहलाया-फुसलाया। इसके बाद आरोपी उसे गांव के स्कूल के पास स्थित झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग: सपा-कांग्रेस नेताओं के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी, सीटों की संख्या को लेकर दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगीं अधिकतम 181, सपा ने ऑफर की न्यूनतम 26 सीटें; इंडिया गठबंधन में सीटों पर रार


दुष्कर्म के बाद आरोपी मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गया। मासूम बालिका रोते-बिलखते लहूलुहान हालत में घर पहुंची और आप बीती सुनाई। बालिका की बातें सुन परिजन भी रो पड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गिलौला थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं, मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीओ भरत पासवान का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed