फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP chief J P Nadda addresses Zila Panchayat Chief and Block Pramukh.

यूपी के दौरे पर नड्डा: भाजपा अध्यक्ष बोले- यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख

Sat, 07 Aug 2021 01:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Aug 2021 01:39 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने आपको चुनकर भेजा है, आप जनता के नेता नहीं, उसके विश्वास के कस्टोडियन हैं। उसके विश्वास को संभाल कर रखना चाहिए।

विज्ञापन
BJP chief J P Nadda addresses Zila Panchayat Chief and Block Pramukh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। वह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार  ने किसानों के लिए जितना ज्यादा किया है उतना किसी ने भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में 1.21 लाख करोड़ रुपये कृषि पर खर्च होता था लेकिन मोदी सरकार में 2.11 लाख करोड़ रुपये कृषि पर खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता ने आपको चुनकर भेजा है, आप जनता के नेता नहीं, उसके विश्वास के कस्टोडियन हैं। उसके विश्वास को संभाल कर रखना चाहिए। वहीं, पंचायत चुनाव पर नड्डा ने कहा कि योगी सरकार ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है जिस तरीके से इस महामारी में उनकी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव कराए। ये सब आपको भारत में ही मिलेगा। यहां के लोकतंत्र की यही खूबसूरती है।
विज्ञापन


नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में आज यूपी तेजी से तरक्की कर रहा है। दशकों से कई गांव ऐसे थे जहां कभी बिजली नहीं आई लेकिन मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में आज लोगों के जीवन में रोशनी आई है। पहले भारत की तस्वीर थी कि धुएं में फेफड़ा जलाकर महिला अपने परिवार को खाना खिलाती थी लेकिन मोदी ने उज्ज्वला योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम किया है। मोदी का संकल्प है कि कोई भी पक्की छत से वंचित न रहे। आप सभी उनके संकल्प को पूर्ण करने के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर प्रयास करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम किसान मानधन योजना से अब तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन 60 साल की उम्र होने पर मिलने लगी है। क्या ये किसानों के लिए किया गया बड़ा फैसला नहीं है? पहले की सरकारों में यूरिया लेने के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी। नीम कोटेड यूरिया किसानों को देकर यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग रोक दी गई है। इन विषयों की चर्चा किसानों के बीच करें। आज तक किसी सरकार ने किसानों का सम्मान नहीं किया। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है जिसने किसान सम्मान की राशि देकर उनका मान बढ़ाया है। डीएपी जो 2400 रुपये में आता था आज वह 1200 रुपये में आता है। आप सभी को लोगों को इसे बताना होगा कि मोदी सरकार किसानों की हितैषी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed