फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 31 Aug.

Top News of UP: मुख्यमंत्री के निर्देश, स्कूलों में सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं, लखनऊ में कल्याण सिंह की श्रद्घांजलि सभा का आयोजन

Tue, 31 Aug 2021 10:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Aug 2021 10:41 PM IST
सार

यूपी में एक सितंबर से शुरू हो रहे कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

 

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 31 Aug.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल खुल रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है। वहीं, मंगलवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के लिए श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


सीएम योगी ने दिए कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश
एक सितंबर से कक्षा एक से पाचवीं तक के विद्यालय खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक में स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- उनके साथ मेरा रिश्ता बड़े भाई और मित्र जैसा था
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि कल्याण सिंह जी के साथ मेरा रिश्ता एक नेता, बड़े भाई और मित्र जैसा था। वो कठोर निर्णय लेने से डरते नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में राजनाथ सिंह : 1710 करोड़ की 180 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं उनकी इच्छा है कि शहर का यातायात ऐसा हो कि लोग बिना जाम में फंसे कहीं भी जा सकें। आउटर रिंग रोड के निर्माण में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से सहयोग की अपील की। पढ़ें पूरी खबर 

अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव के खुदकुशी के प्रयास मामले में इंस्पेक्टर और दरोगा सस्पेंड
अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल के खुदकुशी के प्रयास मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने औरास इंस्पेक्टर हर प्रसाद अहिरवार और एक दरोगा को सस्पेंड किया। पढ़ें पूरी खबर 


पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा भी घायल
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने 25 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व बदमाश की जवाबी फायरिंग में दरोगा व बदमाश दोनों घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed