फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh in Lucknow: Foundation stone laid and inaugurated 180 schemes worth 1710 crores

लखनऊ में राजनाथ सिंह : 1710 करोड़ की 180 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Tue, 31 Aug 2021 03:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 31 Aug 2021 03:08 PM IST
सार

विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा, बिना मुख्यमंत्री के सहयोग के वह इन परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Rajnath Singh in Lucknow: Foundation stone laid and inaugurated 180 schemes worth 1710 crores
लखनऊ में 1710 करोड़ की 180 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते राजनाथ सिंह, सीएम योगी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते हैं। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं उनकी इच्छा है कि शहर का यातायात ऐसा हो कि लोग बिना जाम में फंसे कहीं भी जा सकें। आउटर रिंग रोड के निर्माण में सुस्ती को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपने तेवर दिखाएं ताकि काम में ठेकेदार कंपनी ढिलाई न कर सके। अगले साल अक्तूबर तक 104 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण हर हाल में पूरा करने की उन्होंने समय सीमा भी तय की।  

विज्ञापन


वह मंगलवार को लखनऊ में 1710 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। शहर के विकास से जुड़ी 180 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कानून मंत्री बृजेश पाठक और महापौर संयुक्ता भाटिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा, बिना मुख्यमंत्री के सहयोग के वह इन परियोजनाओं को पूरा नहीं कर सकते। डिफेंस कॉरिडोर के तहत बनने वाली मिसाइल फैक्टरी के लिए कई एकड़ जमीन दिए जाने में तेजी दिखाने को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि वह लखनऊ को देश का नंबर वन शहर बनाना चाहते हैं और इसके लिए बाहर से प्रयास कर रहे हैं। किसी भी शहर का विकास उसकी सुविधाओं और यातायात से ही देखा जाता है। वह चाहते हैं कि, लखनऊ का यातायात ऐसा हो कि लोग बिना जाम में फंसे इधर से उधर आ जा सकें, अभी शहर में जाम की बहुत समस्या है। विक्टोरिया स्ट्रीट पर पुल बनने से आप लोग तीन मिनट में ही इधर से उधर आ जा सकेंगे, जबकि पहले 45 मिनट तक का समय लगता था।


उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कोरोना काल में हुए निवेश के बारे में भी बताते हुए कहा कि जब चीन से निवेश भाग रहा था, तो यूपी में निवेश हुआ। राजधानी और प्रदेश में खुल रहे नए विश्वविद्यालयों के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। विकास कार्यों को लेकर उपलब्धियां बताने के साथ ही उन्होंने पिछली गैर भाजपा सरकारों को निशाने पर रखा।
 

उन्होंने कहा पिछले 14 सालों में प्रदेश नीचे गया है यहां का नौजवान पहचान के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा पहले हर तीसरे दिन प्रदेश में एक दंगा होता था, जिसमें लोगों की जान भी जाती थी और संपत्तियों का भी नुकसान होता था। लोग अपने व्रत त्यौहार और पर्व भी ठीक से नहीं मना पाते थे। सरकार लोगों को लोगों की सहायता करने के बजाय उन्हें हतोत्साहित करती थी, लेकिन अब वह सब बंद हो गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद तेजी से विकास हुआ है अर्थव्यवस्था में अपना प्रदेश छठे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा है, 6000 करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी शहर के विकास को लेकर मुख्य मंत्री और रक्षा मंत्री की सराहना की।

दो अक्षर का योगी नाम सुनते ही बढ़ जाती है अपराधियों के दिल की धड़कन
सांसद राजनाथ सिंह ने कहा दो अक्षर का योगी नाम सुनते ही अपराधियों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है देश के प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी दो अक्षर का ही है योगी और मोदी की जोड़ी से देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा किसी भी देश और प्रदेश को चलाने के लिए उसी कानून व्यवस्था का बेहतर होना बहुत जरूरी है उसके लिए शक्ति भी आवश्यक है जिसके लिए योगी और मोदी दोनों का काम सराहनीय है।

यह भी कहा
- अब लखनऊ में विकास को लेकर जो भी होर्डिंग्स लगे उस पर चित्र जरूर होना चाहिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक तमाम होर्डिंग लगे थे मगर  किसी पर भी अटलजी का चित्र नहीं था।



- लखनऊ में जल्द ही मिसाइल फैक्ट्री लग जाएगी इससे करीब पांच से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। देश में करीब 90% परिवार सरकारी योजनाओं का किसी ना किसी तरह लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed