फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools will open in UP from tomorrow: CM Yogi has given strict instructions to take full care of covid protocol

School Reopen in UP : आज से खुल रहे हैं स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल पर सख्ती के निर्देश

Wed, 01 Sep 2021 04:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Sep 2021 04:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। विगत 24 घंटों में 19 नए संक्रमित पाए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं।

विज्ञापन
Schools will open in UP from tomorrow: CM Yogi has given strict instructions to take full care of covid protocol
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आज से कक्षा एक से पाचवीं तक के विद्यालय खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक में स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन


स्कूल/कॉलेजों में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्र-छात्राओं को देय छात्रवृत्ति का भुगतान समयबद्ध ढंग से हो। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके भुगतान में विलंब न हो। छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में बाढ़/अतिवृष्टि की समस्या है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियां उफान पर हैं। जल शक्ति मंत्री आज ही इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करें। प्रभावित लोगों को तत्काल राशन आदि उपलब्ध कराया जाए। राहत कार्य पूरी तत्परता के साथ किया जाए। आपदा मोचक टीमें 24×7 एक्टिव रहें। प्रभावित लोगों की जरूरत का पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 19 नए मरीज मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश, देश में शीर्ष पायदान पर है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 23 लाख 18 हजार 979 टेस्ट हो चुके हैं। इसी प्रकार, 30 अगस्त तक 07 करोड़ 15 लाख 60 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 06 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने टीके की कम से कम एक डोज जरूर ले ली है। इस महत्वपूर्ण कार्य को और तेज किए जाने के प्रयास हों। भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।

लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। विगत 24 घंटों में हुई 01 लाख 73 हजार 419 सैम्पल की टेस्टिंग में 65 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। मात्र 19 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 74 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 256 है। कोविड रिकवरी दर 98.6 है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.01% फीसदी रही। 

रात्रि कर्फ्यू में सख्ती के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।

जनपद फिरोजाबाद में बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ लोग भी बीमार हुए हैं। सभी के बेहतर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा रही है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाना उचित होगा। आवश्यक्तानुसार मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। हमें सर्विलांस को और बेहतर करना होगा। विशेषज्ञों की टीम फिरोजाबाद में कैंप करे। जरूरत के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तुरन्त तैनाती की जाए। दवाओं और अन्य जरूरतों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। आगरा और फिरोजाबाद की स्थिति पर शासन स्तर से 24×7 नजर रखी जाए।

जनपद एटा और बरेली में अराजक तत्वों द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर अवैध वसूली करने और मारपीट करने की घटना सामने आई है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की साख को खराब करने की साजिश है। ऐसे लोगों पर अविलम्ब कठोरतम कार्रवाई की जाए।

केंद्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में कुल 554 प्लांट लागाये जाने प्रस्तावित हैं। अब तक 357 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। जिलाधिकारी गण निर्माणाधीन प्लांट के कार्यों का सतत निरीक्षण करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed