Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is time to add your name to voter list in UP BLOs will be present at all booths from 10 am to 4 pm

यूपी: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, दो दिन सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे बीएलओ

Sat, 21 Nov 2026 10:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे और नागरिक नाम जुड़वाने, हटवाने या विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Today is time to add your name to voter list in UP BLOs will be present at all booths from 10 am to 4 pm
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 21 और 22 नवंबर (शनिवार और रविवार) को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं और महिलाओं को पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नागरिक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांच सकेंगे।

विज्ञापन

नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए अलग-अलग फॉर्म

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटवाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 भरना होगा। इसके अलावा नाम, पता और अन्य विवरण में संशोधन या आवश्यक बदलाव के लिए फॉर्म-8 की व्यवस्था की गई है। ये सभी फॉर्म संबंधित बूथ पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ पर सक्रिय रहेगी हेल्प डेस्क

मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क सक्रिय रहेगी। यहां नागरिकों को आवेदन भरने और मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। मतदाता संबंधी जानकारी, सहायता और शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी सक्रिय रहेगा।

अधिकारी करेंगे बूथों का निरीक्षण

विशेष अभियान दिवस के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारी भी विभिन्न जनपदों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों और अभियान की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 21 और 22 नवंबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकता है। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज किसी विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed