{"_id":"619ce57519a00d01956da64c","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-23-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: जयंत-अखिलेश ने सीट बंटवारे पर की चर्चा, मुलायम ने कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: जयंत-अखिलेश ने सीट बंटवारे पर की चर्चा, मुलायम ने कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर
Tue, 23 Nov 2021 06:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:28 PM IST
सार
अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपा व रालोद के बीच यूपी चुनाव 2022 के लिए सीटों के बंटवारे पर निर्णय ले लिया गया है। जल्द ही इसका औपचारिक एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा और रालोद के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों ही दलों के अध्यक्षों जयंत चौधरी व अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुलाकात की और चर्चा की। मुलाकात के बाद सपा अध्यक्ष के ट्विटर अकाउंट से जारी की गई तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, एक कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कवि कुमार विश्वास को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे डाला। यहां देखें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, आज हो सकती है सीटों के बंटवारे की घोषणा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए रालोद और सपा और आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के मंगलवार को लखनऊ पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात के बाद सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर, जानें- कवि ने क्या दिया जवाब
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन कार्यक्रम में मौजूद थे। इसमें कवि कुमार विश्वास, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे। सभी ने अपना संबोधन दिया। इसी दौरान मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास से कहा कि अगर वो किसी दल में नहीं हैं तो समाजवादी पार्टी में आ जाएं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: मायावती का आह्वान, चुनाव में जुटें कार्यकर्ता, 2007 की तरह चुनाव परिणाम देंगे
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव की तैयारी में जुटें। बसपा 2007 के चुनाव की तरह 2022 में भी परिणाम देगी। उन्होंने कहा कि हमने 2007 से 2012 के दौरान सत्ता में रहते हुए जो विकास के कार्य किए। उनका प्रचार करके ही जनता से समर्थन मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर
69000 शिक्षक भर्ती: विधान भवन के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने जीपीओ पर ही रोका, धरने पर बैठे
69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को विधानभवन की ओर कूच किया तो पुलिस ने उन्हें हजरतगंज जीपीओ पर ही रोक लिया। जिस पर अभ्यर्थी वहीं पर धरने पर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: मुलायम सिंह बोले- महंगाई सहित सभी सवालों का एकजुट हों तभी बदलेगी देश की तस्वीर
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। जब-जब चुनौती आई है सभी एकजुट हुए हैं। समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो तभी विकास संभव हो पाता है। वह सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर