{"_id":"619cdf20ba596124233a0fe0","slug":"mulayam-singh-yadav-offers-kumar-vishwas-to-join-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर, जानें- कवि ने क्या दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर, जानें- कवि ने क्या दिया जवाब
Wed, 24 Nov 2021 02:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:10 PM IST
सार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास को सपा में शामिल करने का ऑफर दे डाला। हालांकि, इस बात पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव व कवि कुमार विश्वाास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन कार्यक्रम में मौजूद थे। इसमें कवि कुमार विश्वास, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे। सभी ने अपना संबोधन दिया। इसी दौरान मुलायम सिंह ने कवि कुमार विश्वास से कहा कि अगर वो किसी दल में नहीं हैं तो समाजवादी पार्टी में आ जाएं। ये बात मुलायम ने वरिष्ठ कवि उदय प्रताप के कान में कही। जिसे उदय प्रताप ने सभी को मंच से बता दिया। इसे सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन
कुमार विश्वाास ने अपने भाषण में कहा था कि मैं भी राजनीति में आया पर मेरे साथ वाले आगे बढ़ गए और अब मैं किसी भी दल में नहीं हूं जिस पर मंच पर बैठे मुलायम ने कुमार को सपा में शामिल करने की बात कवि उदय प्रताप से कही।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ने अपने भाषण में कहा कि आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। जब-जब चुनौती आई है सभी एकजुट हुए हैं। समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो तभी विकास संभव हो पाता है। वह सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और किसानों के मुद्दों के सवालों पर एकजुट हों। देश के सवाल को लेकर आगे बढ़ें। संकल्प लें ताकि अमन चैन कायम हो। देश से बड़ा कोई नहीं है। युवा इसी तरह एकजुट रहें तभी कल्याण होगा। उत्तर प्रदेश का बहुत महत्व है। यूपी से ही देश समाज की तस्वीर बदलेगी।