फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 21 August.

Top News of UP: योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले आईपीएस अमिताभ हाउस अरेस्ट, मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ

Sat, 21 Aug 2021 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Aug 2021 05:48 PM IST
सार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शनिवार सुबह गोमतीनगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अमिताभ ठाकुर चुनाव के लिए जनसंपर्क करने गोरखपुर जा रहे थे। यहां पढ़ें सभी खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 21 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शनिवार सुबह गोमतीनगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अमिताभ ठाकुर चुनाव के लिए जनसंपर्क करने गोरखपुर जा रहे थे। वहीं, प्रदेश में मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, गोरखपुर जाते समय पुलिस ने रेल विहार कॉलोनी में रोका
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शनिवार सुबह गोमतीनगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अमिताभ ठाकुर चुनाव के लिए जनसंपर्क करने गोरखपुर जा रहे थे। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता और उसके साथी ने अमिताभ ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ, पहले व दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ हो गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश के 58 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या
यूपी में बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया जबकि मात्र 17 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। किसी भी जिले में दहाई अंक में नए संक्रमित नहीं पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 407 है। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की योगी की तारीफ, कहा- उन्होंने प्रदेश में उद्योगों के लिए माहौल बनाया
लखनऊ दौरे पर आईं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के कारण ही आज उत्तर प्रदेश में उद्योगों में निवेश के लिए माहौल बन पाया है। जब हम यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने पर बात कर रहे थे तो इसके कार्यान्वयन को लेकर हिचक थी पर मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह फैसला सही साबित हुआ और आज यूपी उद्योगों में निवेश के लिए एक आकर्षक प्रदेश बनकर उभरा है। पढ़ें पूरी खबर 


यूपी चुनाव 2022: प्रदेश की सियासत में बढ़ेगा संजय निषाद का कद, पिछड़ों को साधने के लिए आगे कर सकती है भाजपा
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़ों को सहेजने में जुटी भाजपा ने निषाद पार्टी को खास अहमियत देने का संकेत दिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद को अपने सिंबल पर चुनाव जीतने वाली सीटों को चिह्नित करके सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे माना जा रहा है कि भाजपा आगामी चुनाव में पिछड़ों को साधने के लिए संजय निषाद को आगे कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed