फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 15 April.

Top News of UP: उपराष्ट्रपति ने पत्नी सहित रामलला के किए दर्शन, शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा की सभी कमेटियां भंग

Fri, 15 Apr 2022 06:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Apr 2022 06:56 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। वो हनुमानगढ़ी भी आए और दर्शन-पूजन किया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 15 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन किया और मंदिर निर्माण का भी जायजा लिया। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उधर, शिवपाल यादव ने तत्काल प्रभाव से प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग कर दी हैं। साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए हैं। इसे शिवपाल यादव के अगले राजनीतिक कदम की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। पढ़ें, सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


अयोध्या: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पत्नी के साथ हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन, रामलला की आरती उतारी
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे उपराष्ट्रपति का आगमन रेलवे स्टेशन अयोध्या पर हुआ। यहां से उपराष्ट्रपति का काफिला सीधे श्रीरामजन्मभूमि पहुंचा। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य को भी देखा। इसके बाद हनुमानगढ़ी में माथा टेका और मां सरयू की पूजा-अर्चना भी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


शिवपाल यादव का बड़ा फैसला: प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग कीं, भगवाधारी होने का संकेत!
भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा फैसला लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के अपने सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े अवसर देने की तैयारी: होमगार्ड के 20 प्रतिशत पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती, 100 दिन में शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी में होमगार्ड्स के खाली पड़े पदों पर 20 फीसदी नियुक्ति महिलाओं की होगी। इस संबंध में 100 दिन में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

महंगा हुआ अपने घर का सपना : आवास विकास की जमीन के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़े, तत्काल प्रभाव से नई दरें लागू
अपने घर का सपना अब और महंगा हो गया है। आवास विकास परिषद की जमीनों के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर


यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, छह जिलों के डीएम बदले, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। छह जिलों के डीएम बदले गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली में नए डीएम लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

सपा को झटका: एक और मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा, कहा-अत्याचार पर आवाज नहीं उठा रहे अखिलेश यादव
सुल्तानपुर के सपा नेता कासिम राईन ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर आवाज न उठाने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed