{"_id":"625953ddde731c22954244fd","slug":"land-prices-of-awas-vikas-parishad-goes-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ अपने घर का सपना : आवास विकास की जमीन के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़े, तत्काल प्रभाव से नई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ अपने घर का सपना : आवास विकास की जमीन के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़े, तत्काल प्रभाव से नई दरें लागू
Fri, 15 Apr 2022 04:45 PM IST
ishwar ashish
माय सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माय सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:45 PM IST
सार
अपने घर का सपना अब और महंगा हो गया है। आवास विकास परिषद की जमीनों के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवास विकास परिषद ने जमीनों के रेट में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है इससे आम आदमी के लिए आशियाना बनाना और महंगा हो गया है। हालांकि, फ्लैटों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर आवास आयुक्त के आदेश पर वित्त नियंत्रक ने लागू नई दरों का आदेश भी जारी कर दिया है।
लखनऊ की अवध विहार योजना में जहां मांग को देखते हुए जमीन की दर में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है वहीं गाजियाबाद की वसुंधरा योजना में महज 1 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी जमीन की रेट में की गई है।
विज्ञापन
उधर, कानपुर और इटावा आदि शहरों की जमीनों में परिषद में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।