{"_id":"6259077a3a59942dc1797694","slug":"sp-leader-kasim-khan-resigns-from-his-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को झटका: एक और मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा, कहा-अत्याचार पर आवाज नहीं उठा रहे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को झटका: एक और मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा, कहा-अत्याचार पर आवाज नहीं उठा रहे अखिलेश यादव
Fri, 15 Apr 2022 11:58 AM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:58 AM IST
सार
सुल्तानपुर के सपा नेता कासिम राईन ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर आवाज न उठाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव सपा से अलग होने के संकेत दे रहे हैं। उधर, अन्य नेता भी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सपा नेता कासिम राईन ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने में कोई रुचि नहीं है। आजम खां का पूरा परिवार जेल में डाल दिया गया पर अखिलेश यादव नहीं बोले। नाहिद हसन को जेल में डाल दिया गया और सहिजल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया गया लेकिन सपा अध्यक्ष ने इस पर आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिम राईन ने कहा कि सपा अध्यक्ष के मुसलमानों के प्रति इस तरह के व्यवहार से खिन्न होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कासिम सुल्तानपुर जिले के सेक्टर प्रभारी थे।
SP leader Kasim Raeen tendered resignation citing "no action by party chief Akhilesh Yadava and others" against rising incidents of atrocities meted out to Muslims including petrol pumps being razed. (14.04) pic.twitter.com/ywEUt4uaSl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 15, 2022