{"_id":"6259357209220e6fc11f9c34","slug":"women-will-be-recruited-in-20-percent-homeguards-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े अवसर देने की तैयारी: होमगार्ड के 20 प्रतिशत पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती, 100 दिन में शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े अवसर देने की तैयारी: होमगार्ड के 20 प्रतिशत पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती, 100 दिन में शुरू होगी प्रक्रिया
Fri, 15 Apr 2022 02:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:35 PM IST
सार
यूपी में होमगार्ड्स के खाली पड़े पदों पर 20 फीसदी नियुक्ति महिलाओं की होगी। इस संबंध में 100 दिन में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार यूपी होमगार्ड्स में महिलाओं को नौकरी के बड़े अवसर देने जा रही है। विभाग के रिक्त पड़े 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती होगी। अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए कहा गया है। शांति व्यवस्था बनाने और आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में होने वाली इन भर्तियों से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आएगी। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी विकसित होगा।
विज्ञापन
अपनी हिम्मत और जज्बे से बुलंदियों को छूने का सपना देखने वाली प्रदेश की महिलाओं को अवसर मिलने से वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोगी बनेंगी। महिलाएं अपनी दक्षता और कार्यकुशलता दिखाएंगी और जनता की सेवा भी कर सकेंगी। सरकार ने अगले चार वर्षों में होमगार्ड के रिक्त पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन
सशक्त नारी, सक्षम युवा और सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने और नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने में सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने जा रही योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में जुटी है। उसने सभी सरकारी महमकों के रिक्त पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि होमगार्ड विभाग ने अब तक समाज के प्रत्येक वर्ग से लाखों पुरुष और महिलाओं को संगठन का सदस्य बनाकर देश की सुरक्षा में किन्हीं भी विषम परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने की दक्षता विकसित की है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन के लिये भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है। जिसमें 25 महिला कम्पनियां एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटूनें भी शामिल हैं।