फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 11 February.

Top News of UP: बसपा ने छठे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी की, लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई पर फंसा पेंच

Fri, 11 Feb 2022 07:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Feb 2022 07:04 PM IST
सार

बसपा ने गुरुवार को छठे चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 11 February.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उधर, लखीमपुर हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्र को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बृहस्पतिवार को जमानत दे दी, लेकिन तकनीकी कारणों से रिहाई नहीं हो सकेगी। तकनीकी कारणों को संशोधित करने के लिए आशीष मिश्र के वकील कोर्ट में अर्जी देंगे जिसके बाद ही उसकी रिहाई हो सकेगी। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


UP Election 2022: बसपा ने छठे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी की, घोषित किए नौ प्रत्याशी

बसपा ने शुक्रवार को यूपी चुनाव के छठे चरण के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें छह जिलों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बरेली में बोले अमित शाह- अगर अखिलेश बाबू की सरकार बनी तो माफिया जेल से बाहर होंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गलती से भी सपा की सरकार बनी तो तीनों माफिया जेल में रहेंगे क्या। ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज में बोले सीएम योगी- लता मंगेशकर के नाम से यूपी की फिल्म सिटी में खुलेगी एकेडमी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कासगंज के पटियाली में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के हाथ विकास की छड़ी है। दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर भी। एक तरफ विकास होगा, दूसरी तरफ पर माफिया और अपराधियों के सीने पर बुलडोजर चलेगा। पढ़ें पूरी खबर

लखीमपुर खीरी कांड: आशीष मिश्र को रिहाई के लिए करना होगा इंतजार, जमानत मंजूर होने के बाद तकनीकी पेच फंसा
लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्र को जमानत मिल जाने के बावजूद रिहाई के लिए इंतजार करना होगा। मामले में वकीलों को कोर्ट में अर्जी देनी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर


अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकराई एसयूवी, हादसे में चार की मौत
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Election 2022: 20 फरवरी को लखीमपुर में रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सीतापुर में और 20 फरवरी को लखीमपुर में रैली को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Election 2022: कासगंज में बोले पीएम मोदी- परिवारवादियों ने अपनी तिजोरी भरी, इन्हें गरीबों की जरा भी फिक्र नहीं
कासगंज की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये घोर परिवारवादी लोग हैं, इन्होंने अपनी तिजारियों भरी हैं। इन लोगों ने गरीबों की चिंता नहीं की, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार में गरीबों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed