Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Funds saved for daughters wedding go missing from account, bank manager accused of misappropriation

Lucknow News: बेटी की शादी के लिए जमा रकम खाते से गायब, बैंक मैनेजर पर हड़पने का आरोप

Thu, 26 Nov 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Funds saved for daughters wedding go missing from account, bank manager accused of misappropriation
मोहनलालगंज। बेटी की शादी के लिए वर्षों से पाई-पाई जोड़कर बैंक में जमा किए गए लगभग ढाई लाख रुपये खाते से गायब हो गए। शादी की तारीख नजदीक आने पर रुपये निकालने पहुंची महिला को खाते में बैलेंस न होने की जानकारी दी गई। पीड़िता ने बैंक मैनेजर पर जमा पूंजी हड़पने और पासबुक अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

डीएलएफ मोहनलालगंज निवासी अंजू सिंह के मुताबिक उनके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। मार्च में बेटे की भी हत्या हो गई। परिवार में तीन बेटियां हैं। वह लोगों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका कस्बे स्थित एक बैंक में बचत खाता है जिसमें वह वर्ष 2023 से रुपये जमा कर रही हैं। उनकी एक बेटी की शादी 16 दिसंबर को तय है।
विज्ञापन

अंजू का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कुछ दिनों बाद लौटाने की बात कहकर उनसे पासबुक ले ली थी। इसके बाद वह पासबुक और जमा रकम के लिए बैंक के चक्कर काटती रहीं। शादी का खर्च जुटाने के लिए रुपये निकालने पहुंचीं तो खाते में रुपये न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। मैनेजर से फोन पर संपर्क किया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़िता ने पुलिस से बैंक खाते का रिकॉर्ड जांचने, जमा पूंजी और पासबुक वापस दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed