फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath addresses Rally in Kasganj Patiyali

UP Chunav 2022: कासगंज में बोले सीएम योगी- लता मंगेशकर के नाम से यूपी की फिल्म सिटी में खुलेगी एकेडमी

Fri, 11 Feb 2022 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 03:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कासगंज के पटियाली में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के हाथ विकास की छड़ी है। दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर भी। एक तरफ विकास होगा, दूसरी तरफ पर माफिया और अपराधियों के सीने पर बुलडोजर चलेगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addresses Rally in Kasganj Patiyali
कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जनसभा के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज कायम था, जिसके चलते पर्व-त्योहार शांति से नहीं मना सकते थे। लेकिन पांच साल में सरकार ने कानून व्यवस्था कायम की है। प्रदेश में नौजवानों को रोजगार मिला है। प्रदेश के हर जनपद को पहचान मिली है। आज बहन, बेटी सब सुरक्षित हैं। पहले की सरकारों ने आतंकवादी हमले करने वालों के मुकदमे वापस लिए, लेकिन हमारी सरकार ने पहला काम अन्नदाता किसान के हित में किया। 84 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। अवैध भूचड़खाने बंद कराए। बेटियों को सुरक्षा दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में मुख्य चौराहे का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। प्रदेश के नोएडा में फिल्म सिटी बनाई जा रही है। जहां लता मंगेशकर के नाम से एकेडमी खोली जाएगी। जिससे यहां के कलाकारों को फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के नाम पर कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है। बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर होगा। अतरौली में उनके नाम से पॉलिटेक्निक कॉलेज खुल रहा है। सामने फायर स्टेशन बना हुआ है। यह भी डबल इंजन की सरकार ने भी बनवाया है। एटा का मेडिकल कॉलेज भी डबल इंजन की सरकार ने बनवाया है। 

विज्ञापन

सपा सरकार में हुए थे 700 दंगे- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में बिना भेदभाव समाज के लोगों के हितों में काम किया। सपा के समय महिला सुरक्षा और महिला गरिमा तार-तार होती थी। भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। प्रदेश के अंदर दो करोड़ 61 लाख गरीबों के घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। भाजपा की सरकार में कोई भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा सरकार में 700 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि आज पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राशन की डबल डोज मिल रही है। 2017 से पहले नहीं मिल रहा था। भाजपा सरकार विकास कर रही है, पहले की सरकार कब्रिस्तान की दीवार बनवाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई महोत्सव को लेकर कसा तंज

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी, सड़क नहीं थी। बिजली का पैसा कहा जाता था इत्र वाले मित्र के घर में। इत्र वाले मित्र को भी हमारे बुलडोजर ने ढूढ़ निकाला। पहले महोत्सव के नाम पर सैफई महोत्सव होता था, जिसमें भाव था न भाषा थी। न राग था न रंग था। आज अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम होता है। मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी और रथोत्सव का कार्यक्रम होता है। प्रयागराज में भव्य दिव्य कुंभ और काशी में देव दिवाली का आयोजन होता है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सोरों को तीर्थ स्थल बनाने का कार्य किया है। उसका समग्र विकास होगा जैसे अन्य तीर्थो का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार कब्रिस्तान की दीवार बना रही थी, लेकिन भाजपा विकास कर रही है। योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण भी किया। कहा कि पंडित जी अंत्योदय के सपने को सरकार ने साकार किया है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed